एक्सप्लोरर

नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा! किया ये बड़ा बदलाव, अब किसानों की बढ़ेगी इनकम

Horticulture Projects: किसानों के लिए अच्छी खबर है. अभी तक जो बागवानी प्रोजेक्ट्स 8 महीने में अप्रूव हो रहा थे,वो अब 45 दिन में ही मंजूरी होंगे. एनएचबी 1 जनवरी 2023 से यह नियम लागू करेगा.

Bagwani Yojana: देश में बागवानी के जरिए किसानों की आय बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है. हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए जारी बागवानी प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द अप्रूव करने का फैसला किया है, जो काम पहले 8 महीने में पूरा होता था, वो अब 45 दिन के अंदर ही मंजूर हो जाएगा. किसानों को ज्यादा डोक्यूमेंट्स भी सब्मिट नहीं करने पड़ेंगे, बल्कि सिंगल प्रोसेस में ही अब से बागवानी स्कीम्स का लाभ मिलने लगेगा. हाल ही में आयोज‍ित राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) के निदेशक मंडल की 32वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है, जो अब किसानों के लिए खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को और भी आसान बना देगा. 

जनवरी से ही लागू होंगे नए नियम
कृषि भवन में हुई बैठक के दौरान कृषि मंत्रालय और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ नए नियमों को 1 जनवरी 2023 से लागू करने का फैसला किया है. बता दें कि इस प्रोसेस में स्कीम डिजाइन के साथ-साथ एप्लीकेशन फाइलिंग सिस्टम, डॉक्यूमेंटेशन और प्रोजेक्ट्स के अप्रूवल की प्रोसेस आसान हो गई है. इस अवसर पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस निर्णय से बागवानी क्षेत्र का विकास होगा और किसानों को भी काम करने में आसानी रहेगी.

अब किसानों की आर्थिक मदद के लिए बागवानी बोर्ड भी नई तकनीकों की कमर्शियल परियोजनाओं पर काम करेगा. राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के इस नए डिजाइन में किसानों को क्रेडिट लिंक सब्सिडी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कृषि अवसंरचना कोष स्कीम को बढ़ावा देने का भी प्लान है. 

किसानों को मिलेगा आर्थिक मदद
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक मंडल की 32वीं बैठक में एक नए स्वच्छ पौध कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई. इस काम में एशियन विकास बैंक के प्रत्यक्ष सहयोग से 21000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे कमर्शियल बागवानी के तहत फलों की रोपाई के लिए रोपण सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी. बता दें कि कई बार फलों की बागवानी के लिए रोपण सामग्री मिलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस नए कार्यक्रम के तहत अच्छी क्वालिटी की रोपण सामग्री पर फोकस किया जाएगा.

इस बीच जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नया वर्टिकल भी बना है, जिसके तहत योजनाओं के पर्यवेक्षण से लेकर निगरानी, क्षेत्र विस्तार और उत्पादन, मूल्य श्रृंखला विकास के लिए मार्केटिंग को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे पर फोकस किया जाएगा. इतना ही नहीं, बागवानी बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे क्लस्टर विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी. इस स्कीम के तहत प्राप्त आवेदनों को भी जल्द ही अप्रूव किया जाएगा. 

एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के आबंटन में आई तेजी
कृषि भवन मे हुई बैठक में बागवानी बोर्ड के प्रोजेक्ट्स के साथ कृषि अवसंरचना कोष के के तहत आबंटन की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है.बता दें कि इस स्कीम के तहत देशभर में 18,133 प्रोजेक्ट चालू करने का प्लान है, जिसके लिए सरकार ने 13,681 करोड़ रुपये का फंड दिया है.

1 लाख करोड़ के फंड वाली इस स्कीम के तहत देशभर में गोदामों, कोल्ड स्टोरों का निर्माण और नवीनीकरण के कार्य होने हैं, जिससे फल, सब्जी और कृषि उत्पादों में नुकसान को कम किया जा सके. इस स्कीम के तहत मंजूर हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम चालू हो चुका है. इसमें 8076 गोदाम, 2788 प्रोसेस‍िंग यून‍िट, 1860 कस्टम हायरिंग केंद्र, 937 छंटाई और ग्रेडिंग यून‍िट, 696 कोल्ड स्टोरेज, 163 टेस्ट यून‍िट और 3613 पोस्ट हार्वेल्स मैनेजमेंट यूनिट्स बनाई जाएंगी.

किसान चाहें तो कृषि अवसंरचना कोष स्कीम में आवेदन करके फलों की ग्रेडिंग, पोलीहाउस, ड्रोन और कृषि मशीनरी खरीदने के लिए भी पैसा ले सकते हैं. इस स्कीम के तहत कृषि आधारित उद्योगों के निर्माण के लिए 2 करोड़ का बैंक लोन दिया जाता है, जिसके ब्याज दर तक 3 फीसदी की छूट भी मिलती है.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस डिजाइनर गोभी का दाम जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के, जानिए इसमें क्या खास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget