एक्सप्लोरर

Romanesco Broccoli: इस डिजाइनर गोभी का दाम जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के, जानिए इसमें क्या खास है?

Exotic Vegetables: अमेरिका और यूरोप में उगने वाली रोमनस्को फूलगोभी में विटामिन-ई और विटामिन-के भी होता है. कैरोटिनॉइड्स और फाइबर्स के गुणों से भरपूर से हरी गोभी काफी महंगी बिकती है.

Expensive Vegetables: भारत में भी अब विदेशी फल-सब्जियों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. कुछ सब्जियां अपने रंग-ढंग को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं तो कुछ की कीमतें सातवें आसमान पर होती है, लेकिन आज हम आपको ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में तो अजीब है ही, इसकी कीमतें भी काफी ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं रोमनेस्का फूलगोभी की, जो गोभी, ब्रोकली और केल जैसी कई सब्जियों का मेल है, लेकिन अपने सीप जैसी बनावट और पिरामिड जैसे साइज के चलते काफी चर्चा में है. सलेक्टिव ब्रीडिंग वाली ये सब्जी बाजार में 2,200 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है. इसका जिक्र इटली (Rome) के कुछ प्राचीन दस्तावेजों में भी मिलता है.

क्यों है पिरामिड जैसा आकार
फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के वैज्ञानिकों ने रोमनेस्का फूलगोभी पर कई सालों तक रिसर्च की है, जिसमें इस गोभी के विचित्र आकार के पीछे की वजह पता चली. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दरअसल, ये भी एक फूल है, जो पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया.

फूलगोभी में दानेदार फूल मिलकर एक बड़े फूल के रूप में विकसित हो जाते हैं, लेकिन रोमनेस्का किस्म की फूलगोभी विकसित रहने की वजह से एक कली बनकर रह जाती है, जो देखने में सीपी से मिलती-जुलती है. जब कली विकसित नहीं हो पाती तो नई कलियां बनती है और एक के ऊपर एक कली उगकर पिरामिड बनाती हैं.

इस वैरायटी का निचला हिस्सा भी तने में तब्दील हो जाता है. इस गोभी को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के साइंटिस्ट एलेक्जेंटर बुक्श बताते हैं कि आखिर हरी गोभी पिरामिड कैसे बनी? ये पता लगाना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी, क्योंकि अगर बीमारी की वजह से यह आकार होता है तो इसमें सुधार करना भी जरूरी था. हमने रोमनेस्का की बनावट के बारे में विस्तार से जानने के लिए कई वैरायटी के फूलों का 3D मॉडल भी तैयार किया. 

मूंगफली जैसा है स्वाद
जानकारी  के लिए बता दें कि रोमनेस्का फूलगोभी का स्वाद पीनट यानी मूंगफली जैसा ही होता है. इसमें गोभी में विटामिन-के और विटामिन-ए के अलावा डाइटरी फाइबर और कैरोटिनॉयड्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. बेशक इस गोभी का आकार अजीब है, लेकिन इसके फायदों इतने ज्यादा है कि अमेरिका और यूरोपियन मार्केट में इसकी डिमांड बनी रहती है.

एक अनुमान के मुताबिक, जहां साधारण फूलगोभी या बंदगोभी को 50 से 100  रुपये किलो के भाव खरीद सकते हैं. वहीं रोमनेस्का फूलगोभी का भाव इससे कहीं ज्यादा है. ऑनलाइन स्टोर्स और रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रोमनेस्का फूलगोभी को 2,000 से 2,200 रुपये किलोग्राम के भाव बेचा जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- धरती छोड़िए... अब तो अंतरिक्ष में भी लहलहाएगी टमाटर की फसल, जानिए इस नए मिशन के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Samman Nidhi: किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
Tree Farming Between the Crop Farm: खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget