एक्सप्लोरर

Chilli Export: विदेश में धूम मचाएगी इस राज्य की मिर्च, निर्यात बढ़कर होगा 4661 करोड़ रुपये! किसानों की कमाई बढ़ेगी

गुंटूर सनम मिर्च आंध्र प्रदेश की पहचान है. अब इसका निर्यात बढ़ाने की कवायद राज्य सरकार ने कर दी है. अभी तक सालाना निर्यात 3502 करोड़ रुपये है, जोकि 2025 तक बढ़कर 4661 करोड़ रुपये हो जाएगा.

Guntur Sannam Mirch Production: देश में बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. गेहूं, मक्का, धान समेत अन्य पारंपरिक फसलों की बुवाई कर किसान सालाना लाखों रुपये की कमाई करते हैं.  वहीं, काफी संख्या में किसान ऐसे भी हैं, जोकि अन्य फसलों की बुवाई कर लाखों रुपये की कमाई करते हैं. आंध्र प्रदेश में गुंटूर सनम मिर्च की खेती ऐसी ही है. इस राज्य में किसान इस मिर्च की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. अब विदेशों इस मिर्च के शौकीनों की संख्या बढ़ गई है. इसी कारण राज्य सरकार ने निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया है. 

गुंटूर सनम मिर्च का 4661 करोड़ लक्ष्य निर्धारित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार वर्ष 2025 तक प्रदेश में होने वाली गुटूंर सनम मिर्च का निर्यात बढ़ाएगी. इसका निर्णय राज्य सरकार के स्तर से ले लिया गया है. अभी तक सालाना निर्यात 3502 करोड़ रुपये है. जिला निर्यात कार्य योजना के तहत यह बढ़कर 4,661 करोड़ रुपये तक हो जाएगा. इसका लाभ किसानों को मिलेगा. यदि निर्यात बढ़ेगा तो किसानों को गुंटूर सनम मिर्च की उपज का अच्छा भाव मिल सकेगा. इसको लेकर ग्राउंड लेवल पर भी खाका तैयार किया जा रहा है. 

एक्सपोर्ट हब के तौर पर विकसित होगा गुंटूर
प्रस्ताव के मुतबिक, गुंटूर को एक्सपोर्ट हब क तौर पर विकसित करने की पूरी तैयारी है. जिला औद्योगिक केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि गुंटूर के एक्सपोर्ट के तौर पर विकसित होने से यहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. बड़ी मात्रा में राज्य की खास सब्जियों को विदेशों में आसानी से एक्सपोर्ट किया जा सकेगा. इससे देश और राज्य की धमक विदेशों में देखने को मिलेगी. 

हर साल 10 प्रतिशत बढ़ेगा लक्ष्य
आंध्र प्रदेश सरकार ने गुंटूर सनम मिर्च निर्यात के लिए वर्ष 2025 तक का प्लान तैयार कर लिया है. योजना अनुसार, राज्य सरकार ने विदेशों में मिर्च भेजने के लिए सालाना भी लक्ष्य निर्धारित किया है. हर साल विदेशी निर्यात के लिए 10 प्रतिशत लक्ष्य बढ़ाया जाएगा. साल वार देखें तो वर्ष 2021-22 में गुंटूर सनम मिर्च 3,502 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हुआ. इसे वर्ष 2022-23 में बढ़ाकर 3,852 करोड़ रुपये कर दिया गया. वर्ष 2023-24 में यह 4,237 करोड़ रुपये और 2024-25 तक 4,661 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है.

20 देशों में निर्यात की जाती है मिर्च
आंध्र प्रदेश की गुंटूर सनम मिर्च चीन, थाईलैंड, बांग्लादेश समेत 20 से अधिक देशों में निर्यात की जाती है. इसके अलावा मिर्च पाउडर, बीज, तेल समेत अन्य सामग्री भी विदेशों को भेजी जाती है. गुंटूर सनम मिर्च खाने में तीखी, हरी, हल्की लाल और आकार में पतली होती है. ये खाने में स्वाद और सुगंध दोनों को बढ़ाती है. इसके पेस्ट, पाउडर आमतौर पर प्रयोग में लाए जाते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- वर्मी कंपोस्ट इकाई से अब होगी जबरदस्त कमाई, यहां तो 50,000 रुपये अनुदान भी मिल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget