एक्सप्लोरर

Soyabean: सालभर में होगा 10 लाख रुपये का मुनाफा, बंपर उपज के लिये बारिश में उगायें सोयाबीन, यहां जानें सही तरीका

Soyabean Cultivation: सोयाबीन एक तिलहनी फसल है, जिसमें कीड़े और बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है, इसकी रोकथाम के लिये नीम से बने प्राकृतिक दवाओं से नियंत्रण का काम करें.

Rain Based Farming of Soyabean: सोयाबीन (Soyabean) एक तिलहनी फसल (Oil-Based Crop) होने के साथ खरीफ सीजन (Kharif Season) की प्रमुख नकदी फसल है, जिसकी मानसून के दौरान बुवाई (Rain Based Farming)करने पर बंपर उत्पादन मिलता है. वैसे तो देश के कई राज्यों में सोयाबीन की खेती (Soyabean Cultivation) की जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों द्वारा इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. ये सेहत के फायदेमंद तो है ही, इसकी प्रोसेसिंंग (Soyabean Processing) करके सोया दूध, सोया पनीर और सोया बड़ी बनाकर बेचने से अतिरिक्त आमदनी भी हासिल कर सकते हैं.

ऐसे करें सोयाबीन की बुवाई
सोयाबीन की खेती के लिये चिकनी दोमट मिट्टी सबसे बेहतर रहती है, जिसमें अच्छी जल निकासी की व्यवस्था भी करनी चाहिये. खेत में जल निकासी करने से मिट्टी में भी नमी बनी रहती है और अतिरिक्त पानी खेत से बाहर निकल जाता है. जुलाई के प्रथम सप्ताह में इसकी बुवाई का काम निपटा लेना चाहिये. इस दौरान बारिश के कारण सोयाबीन में अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं होती और फसल 50-145 दिनों में पककर तैयार हो जाती है.Soyabean: सालभर में होगा 10 लाख रुपये का मुनाफा, बंपर उपज के लिये बारिश में उगायें सोयाबीन, यहां जानें सही तरीका

लागत और पैदावार
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक एकड़ जमीन में सोयाबीन की उन्नत किस्में उगाने पर 40-45 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है. उत्तर प्रदेश के एक सफल किसान 25 एकड़ में सोयाबीन की खेती कर रहे हैं, जिससे साल भर में उन्हें 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिल जाता है. बात करें खर्च की तो बीजों की खरीद से लेकर कटाई में 70,000 से 1 लाख रुपये तक का खर्च आता है. सही बारिश और देखभाल करने पर मुनाफा और उत्पादन बढ़ जाता है.  

Soyabean: सालभर में होगा 10 लाख रुपये का मुनाफा, बंपर उपज के लिये बारिश में उगायें सोयाबीन, यहां जानें सही तरीका

बरतें ये सावधानी
सोयाबीन की वर्षा आधारित खेती ((Rain based Farming of Soyabean) करते समय शुरुआत से कटाई तक कई सावधानियां (Preacutions) बरतने की जरूरत होती है.

  • अकसर फसल में गलन के कारण फफूंदी रोग (Fungal Disease in soyabean Crop)  लग जाते हैं, जिससे निजात पाने के लिये खेत की तैयारी के साथ जल निकासी व्यवस्था कर लें.
  • सोयाबीन एक तिलहनी फसल है, जिसमें कीड़े और बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है, इसकी रोकथाम के लिये नीम (Neem Pesticide) से बने जैविक दवाओं (Organic Pesticide)  से नियंत्रण का काम करें.
  • सोयाबीन की खेती के साथ दूसरी सब्जियों और मोटे अनाजों की सह-फसली खेती (Co-Cropping of Soyabean) करने से ज्यादा फायदा मिलता है.
  • अंतरवर्तीय खेती (Co-Crop Farming) करने पर खेती की लागत वसूल हो जाती है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी लेने में भी मदद मिलती है


Soyabean: सालभर में होगा 10 लाख रुपये का मुनाफा, बंपर उपज के लिये बारिश में उगायें सोयाबीन, यहां जानें सही तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Guar Cultivation: अच्छी पैदावार और बेहतरीन पशु चारे के लिये करें ग्वार की खेती, जानें इसका किफायती तरीका'

Urad Cultivation: मक्का-ज्वार के साथ करें उड़द की सह-फसली खेती, मानसून की 2-3 बारिश पड़ने पर करें बुवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट
किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट
मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget