एक्सप्लोरर

मिर्च की खेती करना आपके लिए भी हो सकता है फायदे का सौदा, जानें कितना आएगा खर्चा और कितना होगा लाभ

​Green Chilli Farming: भारत के घर-घर में मिर्च की काफी डिमांड है. ऐसे में आप भी मिर्च की खेती कर लाखों रुपये बचा सकते हैं.

​Green Chilli: यदि आप नौकरी कर-कर के थक चुके हैं. तो ये खबर आपके काम की है. जॉब से हटकर यदि आप कुछ बेहतर और नया करना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़िएगा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप मिर्च की खेती कर लाखों रुपये कमा सकते हैं. मिर्च भले ही स्वाद में चटपटी हो लेकिन इसको खाने वाले भी उतने ही ज्यादा हैं. हरी मिर्च का इस्तेमाल ज्यादातर सभी घरों में होता है. आइए जानते हैं कैसे आप मिर्च की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.  

हमारे देश में हरी व लाल मिर्च दोनों उगाई जाती हैं. यहां हर मौसम में मिर्च उगाई जाती है. निर्यात के मामले में भारत प्रमुख मिर्च निर्यातक है. इसलिए बाजार में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है. मिर्च की खेती करने के लिए सबसे जरूरी है मिट्टी का चयन और सिंचाई इसकी खेती ऐसी जगह करें जहां पानी की अच्छी व्यवस्था हो.

कितना होगा खर्चा

यदि आप एक हेक्टेयर में मिर्च लगाते हैं तो आपको लगभग 8-10 किलोग्राम मिर्च के बीज की आवश्यकता होती है. इन्हें आप 20,000 रुपये से 25,000 रुपये में खरीद सकते हैं. हाइब्रिड बीज की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये तक हो सकती है. अगर हाइब्रिड मगधीरा के बीज उगाए जाते हैं, तो इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये होगी. खेत में सिंचाई, खाद डालना, कीटनाशक डालना, कटाई सब करना होगा. एक हेक्टेयर के लिए बीज से लेकर विभिन्न खर्चों में लगभग 250,000-300,000 रुपये खर्च होते हैं.

फायदा ही फायदा

एक हेक्टेयर में करीब 250-300 क्विंटल मिर्च का उत्पादन हो सकता है. बाजार में मिर्च की कीमत अलग-अलग समय में 30 रुपये से लेकर 80 रुपये तक होती है. अगर मिर्च 50 रुपये प्रति किलो बेची जाती है. ऐसे में 300 क्विंटल मिर्च की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है. यानी प्रति हेक्टेयर करीब 1.2 लाख रुपये का मुनाफा. मिर्च की खेती में अच्छी कमाई हो जाती है ऐसे में आप भी इसकी खेती कर लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: यहां सरकार ने किया है बड़ा फैसला, इन किसानों का कम कर दिया जाएगा लोन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
यूपी में इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन
यूपी में इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन
पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget