एक्सप्लोरर

Grass Farming: सब्जी और अनाज नहीं... घास की खेती से भारत में किसान कमा रहे हैं सालाना 20 लाख

Grass Farming: अगर आपके खेत की मिट्टी अच्छी हुई और आपने सही तरीके से घास की खेती की तो 1 एकड़ में लगभग 100 टन तक घास उगाया जा सकता है.

Grass Farming: आपने तमाम तरह की फसलों को उगा कर किसानों को लाखों रुपए कमाते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने घास उगाकर बंपर कमाई की हो. वो भी थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि सालाना 20 लाख रुपए की कमाई. आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताएंगे जिसे 1 एकड़ में करने पर आप सालाना 20 लाख की कमाई कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात इस खेती में इन्वेस्टमेंट ना के बराबर है और मुनाफा अन्य फसलों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं मीठे दूधिया बाजरे की. यह एक प्रकार का पशु चारा होता है, जिसे आप आम भाषा में जानवरों को खिलाने वाली घास भी कह सकते हैं.

कैसे होगा इतना मोटा मुनाफा

इकोनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के किसान है चिंतन पटेल उन्होंने अपनी 1 एकड़ जमीन पर 500 किलो घास उगाने का फैसला किया. जिसमें मीठा दूधिया बाजरा, चौलाई, सहजन का पत्ता और अन्य तरह की घास थी. रिपोर्ट के मुताबिक, चिंतन अपने आसपास के किसानों को 2 प्रति किलो के हिसाब से हरा चारा बेचते हैं और इससे इनकी इतनी कमाई हो जाती है कि यह सिर्फ 1 एकड़ में उगाए गए घास से सालाना 20 लाख रुपए की इनकम कर लेते हैं.

आप भी कर सकते हैं खेती

आज के दौर में जहां किसान सिर्फ उन फसलों की खेती की तरफ भाग रहा है जिन्हें इंसान खाते हैं या फिर जिन से तेल निकलता है. लेकिन इन सबके बीच में भूल गया है कि इंसानों के साथ कुछ जानवर भी रहते हैं और उन्हें भी भोजन की आवश्यकता होती है. अगर कोई किसान उन पालतू जानवरों के भोजन का बिजनेस करें तो वह वाकई में अच्छा मुनाफा कमा सकता है, क्योंकि इस धंधे में उसे कंपटीशन देने वाला शायद ही कोई हो. अगर आप एक ही तरह की फसल उगा कर बोर हो चुके हैं तो आपको भी अपने खेतों में हरे हरे घास उगाने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आपके खेत की मिट्टी अच्छी हुई और आपने सही तरीके से घास की खेती की तो 1 एकड़ में लगभग 100 टन तक घास उगाया जा सकता है. आप इस घास को हरे चारे में तब्दील कर अपने आसपास के उन पशुपालकों को भेज सकते हैं जिन्हें इस की आवश्यकता हर रोज पड़ती है.

पशुओं के लिए हरा चारा बेहद फायदेमंद

आप लोगों में से जो भी पशुपालक हैं या जिनके घर में एक दो गाय या भैंस हैं उन्हें मालूम होगा कि पहले के मुकाबले अब इनके दूध की क्वांटिटी कम हो गई है. क्वांटिटी के साथ-साथ क्वालिटी भी अब दूध की गिरती जा रही है. इसके पीछे एक मुख्य वजह इन जानवरों को हरा चारा ना देना भी है. लोगों के पास अब हरा चारा उतनी मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जितना पहले हुआ करता था. इस वजह से लोग अब पशुओं को सूखा चारा या फिर बाजार में मिलने वाले कई तरह के चूनी चोकर देते हैं. अगर आप हरे चारे का बिजनेस करें और उसे सही तरीके से बाजार में लोगों को उपलब्ध कराएं तो यकीन मानिए इस व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा आप कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मछली छोड़िए केकड़ा पालन कीजिए, इन्वेस्टमेंट कम और मुनाफा कई गुना ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget