एक्सप्लोरर

Bio Flock for Money Flow: कम खर्च में करोड़पति बन जायेंगे, इस तालाब में करें मछली पालन

Fish Farming Technique: बायोफ्लॉक तकनीक को मछली पालन के लिये तालाब तकनीक से कई गुना आसान और 40% तक बचत वाली किफायती तकनीक माना जाता है.

Fish Farming Through Bioflock Technique: आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत खेती-किसानी संबंधी कामों के जरिये किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है.  कोरोना महामारी के समय जारी इस योजना से मछली पालन क्षेत्र को भी जोड़ा है. हालांकि पिछले दो सालों में किसानों और मछली पालकों को मछली पालन से अच्छी खासी आमदनी हुई है. लेकिन मछली पालन को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिये नई तकनीकें इजाद की जा रही हैं. जिनका लक्ष्य किसानों को नई तकनीकों की ट्रेनिंग देकर स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा देना है. स्मार्ट फार्मिंग यानी कम खर्च में ज्यादा मुनाफा. मछली पालन में स्मार्ट फार्मिंग की ऐसी ही तकनीक है जिसे टैंक विधि यानी बायोफ्लॉक तकनीक के नाम से जानते हैं.

क्या है बायोफ्लॉक तकनीक
बायोफ्लॉक तकनीक मछली पालन की आधुनिक विधि है, जिसमें टैंकों के अंदर कम पानी में ज्यादा मछलियां पाली जा सकती हैं. इस तकनीक में छोटे टैंकों का इस्तेमाल किया जाता है.  24 फुट की लंबाई-चौड़ाई वाले ये टैंक सिर्फ पांच फुट गहरे होते हैं. इन टैंकों में 4 फुट तक तक पानी भरा जाता है. जानकारी के लिए बता दें कि इस तकनीक में मछली के लिये सिर्फ 10-11 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है जबकि साधारण तकनीक से तालाब में मछली पालने पर करीब 400-600 लीटर तक पानी की खपत हो जाती है. बायोफ्लॉक तकनीक तालाब तकनीक से कई गुना आसान और 40% तक बचत करवाने वाली तकनीक है.  

कैसे काम करती है बोयफ्लॉक तकनीक
यह तकनीक बायोफ्लॉक बैक्टीरिया के अनुरूप ही काम करती है. दरअसल, इस तकनीक में मछली को खाने को प्राकृतिक भोजन नहीं मिल पाता, लेकिन मछलियों को पोषण से भरपूर दाना डाला जाता है. इस दाने का 75% अपशिष्ट मछलियां बाहर छोड़ देती है. बायोफ्लॉक बैक्टीरिया इसी अपशिष्ट को प्रोटीन में बदल देता है. इस प्रोटीन का सेवन मछलियां दोबारा कर लेती है और पानी अपने आपने आप ही साफ हो जाता है.  इसके अलावा, इस तकनीक में एक्वाकल्चर सिस्टम मौजूद होता है, जिसके तहत टैंकों में 24 घंटे पानी का बहाव बना रहता है. इससे मछलियों को स्वस्थ वातावरण मिल जाता है और उनमें बीमारियों की संभावना खत्म हो जाती है. इतना ही नहीं, इस तकनीक में समय-समय पर तापमान चैक करना भी अनिवार्य होता है, जिससे टैंक के वातावरण को मछलियों के अनुसार ढ़ाला जा सके.

ऐसे करें आवेदन
अगर आप भी बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन शुरु करना चाहते हैं तो सरकार से लाइंसेस लेना अनिवार्य है. लाइसेंस प्राप्त करने के लिये किसान या मछली पालकों को पंजीकरण करवाना होगा, जिसके तहत सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म भरना होता है. इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट साइड फोटो अनिवार्य है. किसान या मछली पालक चाहें तो MSME मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.msme.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस व्यवसाय के लिये पंजीकृत होने के बाद किसानों या मछली पालकों को पंजन संख्या दी जाती है, जिसकी मदद से किसान सब्सिड़ी या आर्थिक अनुदान का लाभ ले सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-

Polyhouse Farming: ना बारिश की चिंता, ना बीमारियों का डर, पॉली हाउस में उगायें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च

Animal Nutrition Special: पशु चारे की कमी दूर हो जायेगी, इस घास को उगाने से भरेगा 5 साल का भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Camel Farming: गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा
गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget