एक्सप्लोरर

Polyhouse Farming: ना बारिश की चिंता, ना बीमारियों का डर, पॉली हाउस में उगायें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च

Colorful Crop Cultivation: बाजार में इस तकनीक से उगी हुई सब्जियां दोगुना भाव पर बिकती हैं. किसान चाहें तो पॉलीहाउस में रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की खेती कर सकते हैं.

Grow Colorful Capsicum: अगर पुराने समय से लेकर आज की कृषि का मूल्याकन करें तो आधुनिकता के चलते जोखिम काफी कम हुआ. पहले बारिश के चलते खेतों की सब्जी खेतों में ही बर्बाद हो जाती थी. लेकिन आज पॉलीहाउस जैसी तकनीक को अपनाकर किसान भाई लागत से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. पॉलीहाउस तकनीक की बात करें तो कई किसान भाई पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियां उगा लेते हैं. बाजार में इस तकनीक से उगी हुई सब्जियां दोगुना भाव पर बिकती हैं. किसान चाहें तो रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की खेती भी पॉलीहाउस में कर सकते हैं.

ऐसे करें खेती

  • पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की खेती से पहले उसकी नर्सरी तैयार कर लें.
  • नर्सरी में उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल करें और समय पर सिंचाई करते रहें.
  • करीब 6-8 दिनों में बीजों में अंकुरण हो जाता है और 4-6 हफ्तों में पौध रोपाई के लिये तैयार हो जाती है.
  • पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की रोपाई मेड़ों पर प्लास्टिक मल्चिंग लगाकर की जाती है, इस तकनीक से सिंचाई के लिये अधिक पानी की जरूरत नहीं होती.
  • पौधों की बढ़वार बनाये रखने के लिये नाइलॉन के तारों से पौधों को ऊपर की तरफ बांधकर सहारा दिया जाता है, जिससे सब्जियां जमीन को न छुयें.
  • रोपाई के 60-65 दिनों बाद शिमला मिर्च तु़ड़ाई के लिये तैयार हो जाती है. 

कमाई का जरिया पॉलीहाउस
आधुनिकता के इस दौर में अब किसान भी आधुनिक तकनीकों से जुड़ते जा रहे हैं. इसका फायदा उन्हें शुरुआत से ही होता है, क्योंकि पॉलीहाउस वन टाइम इनवेस्मेंट तकनीक है, जो सालों तक किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा कर दे देती है. इस तकनीक को लगाने के लिये अब केंद्र सरकार और राज्य सरकारें भी 50% तक का अनुदान किसानों को दे रही हैं. बात करें शिमला मिर्च की खेती की तो करीब एक हैक्टेयर में रंग-बिरंगी शिमला मिर्च उगाने पर भी कम क्षेत्र में अधिक पैदावार हासिल हो जाती है. खासकर 5 स्टार होटलों में रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की मांग सालभर बनी रहती है. इसलिये बाजार उपलब्ध होने पर फसल के खराब होने का डर भी नहीं रहता.

बे-मौसम का कोई असर नहीं  
जाहिर है कि भारत में प्री-मानसून सीजन शुरु हो गया है, ऐसे में कई फसलों को मौसम की मार का शिकार होना पड़ जाता है. लेकिन पॉलीहाउस में उगने वाली सब्जियां संरक्षित ढांचे और प्लास्टिक की छत के कारण सुरक्षित रहती है. इतना ही नहीं, संरक्षित ढांचे में कीडे और बीमारियों की संभावना भी कम ही रहती है. इसके अलावा, आवारा पशुओं के आतंक का भी कोई डर नहीं रहता है. हम कह सकते हैं कि पॉलीहाउस में किसान बेखौफ होकर खेती कर सकते हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:-

Kisan Credit Card Yojna: 4% ब्याज पर मिलेगा 3 लाख का लोन, ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

Pollyhouse Farming Tips: टमाटर की खेती से होगी दमदार कमाई, जानें उन्नत तकनीक और बरतें ये सावधनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद फसलों में तेजी से फैलती है ये बीमारी, किसान ऐसे करें देखभाल
बारिश के बाद फसलों में तेजी से फैलती है ये बीमारी, किसान ऐसे करें देखभाल
Long Term Profitable Crops : इन फसलों से होगा लॉन्ग टर्म मुनाफा, एक बार लगाइए लंबे समय तक होगी कमाई
इन फसलों से होगा लॉन्ग टर्म मुनाफा, एक बार लगाइए लंबे समय तक होगी कमाई
छत पर उगा सकते हैं चिया सीड्स, बस इन चीजों की होगी जरूरत
छत पर उगा सकते हैं चिया सीड्स, बस इन चीजों की होगी जरूरत
मछली पालने वाले किसानों की मौज, इन कामों के लिए सीधे खाते में आएगी सरकारी मदद
मछली पालने वाले किसानों की मौज, इन कामों के लिए सीधे खाते में आएगी सरकारी मदद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget