एक्सप्लोरर

​दिल्ली, एनसीआर समेत कई शहरों में सस्ती दरों पर मिलेंगे टमाटर

​लगातार बढ़ रहे टमाटर के दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब सरकार देश के कई राज्यों में सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है.

​Cheap Tomatoes: टमाटर के आसमान छूते दामों से लोगों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है. सरकार जल्द ही दिल्ली, एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल में सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध कराएगी. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक टमाटर की बिक्री नेफेड और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ यानी एनसीसीएफ मिलकर करेंगे. दिल्ली, एनसीआर के अलावा वाराणसी, कानपुर, पटना और कोलकाता में लोगों को रियायती दरों पर टमाटर उपलब्ध कराने की योजना है.

यह टमाटर बाजार भाव से 30 फीसदी तक सस्ते होंगे. नेफेड और एनसीसीएफ महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की मंडियों से टमाटर खरीदेंगे. बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से टमाटर मौजूदा दाम से सस्ता पड़ेगा और इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, वहीं किसानों को मिलने वाले मुनाफे पर भी इसका कोई विपरीत असर नहीं होगा. नेफेड और एनसीसीएफ अपने बिक्री केंद्रों के अलावा मदर डेयरी और सफल स्टोर पर टमाटर बेचेंगे. वहीं कुछ शहरों में मोबाइल वैन के जरिए भी टमाटर बेचे जाने की योजना बनाई गई है. सरकार की यह राहत कीमतें कम होने तक जारी रहेगी. फिलहाल टमाटर के दाम कम होते नहीं दिखाई दे रहे हैं.

अगले महीने आएगी नई फसल, गिरेगा भाव

हर साल बारिश के दिनों में सप्लाई बाधित होने से टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं. जल्द खराब होने के कारण टमाटर को बहुत दिनों तक स्टोर करना मुश्किल होता है. मौजूदा महंगाई के पीछे का कारण टमाटर की फसल का खराब होना बताया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि अगस्त में टमाटर की नई फसल आने की उम्मीद है. नासिक, नागपुर, औरंगाबाद की मंडियों में नया टमाटर आते ही भाव गिरने लगेगा. अगस्त में महाराष्ट्र के अलावा एमपी का टमाटर भी बाजार में आ जाएगा. इससे कीमते काफी कम हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें- टमाटर हुआ और लाल, ढाई हजार तक बिक रही 22 किलो की क्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget