एक्सप्लोरर

किसानों की सहूलियत के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 3 और सुविधाएं, जानिए

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि केन्द्र सरकार डिजिटल तकनीक की दृष्टि से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

सरकार की तरफ से किसान भाइयों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिनमें एक योजना फसलों के खराब होने पर किसानों को बेहद मदद करती है. इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) है. इस योजना के तहत किसान भाइयों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चलाया जा रहा है. योजना के जरिए सरकार किसान भाइयों को अपनी फसलों का बीमा करवाने के लिए सहायता राशि देती है. लेकिन अब फसल बीमा उत्पादों के लिए सरकार की तरफ से एक नया पोर्टल शुरू किया गया है.

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘सारथी’ (SARATHI) पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल का मकसद पीएमएफबीवाई उत्पादों का एक कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रक्चर प्रदान करना है. योजना से जुड़ी जानकारी और समस्याओं का समाधान पाने के लिए किसान किसान भाई कृषि रक्षक पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं.

किसानों के लिए फायदेमंद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में शामिल कृषि-बीमा सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क प्लेटफार्म सारथी (SARTHI), कृषि-समुदाय के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) प्लेटफॉर्म व हेल्पलाइन नंबर 14447 की शुरुआत की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह देश किसानों और गांवों का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि मंत्रालय लगातार किसानों की मदद कर रहा है.

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों को उन्नत करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों की शक्ति, ताकत और मजबूती ही देश की शक्ति है. उन्होंने कहा छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत फायदेमंद साबित हुई है और इन तीन पहलों से उनकी समस्याओं को हल किया जा सकेगा ताकि वे प्राकृतिक आपदाओं से आसानी से निपट सकें.

यह भी पढ़ें- खेती में कैसे कर सकते हैं AI का इस्तेमाल, जिससे कम टाइम में डबल होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget