एक्सप्लोरर

किसान निधि के अलावा किन-किन योजनाओं में किसानों को मिलता है पैसा? देखें पूरी लिस्ट

किसानी को आसान करने के लिए सरकार आए दिन नई नई योजनाएं किसानों के लिए लाती रहती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ किसान हितकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

Agriculture news: किसानों के लिए सरकार आए दिन हितकारी योजनाएं चलाती रहती है. किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है. खेती और किसानी भारत के हर गांव की जान है. लेकिन खेती करने में बहुत सारे मसले मसाइल आते हैं जिनका किसानों को सामना करना पड़ता है. किसानी को आसान करने के लिए सरकार आए दिन नई नई योजनाएं किसानों के लिए लाती रहती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ किसान हितकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप भी किसान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है.

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए एक हितकारी योजना है. किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को खेती के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है. किसानी के लिए किसान आराम से क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन ले सकते हैं. इसमें ब्याज दर भी काफी कम होती है. क्रेडिट कार्ड एक तरह का कार्ड होता है जिसमें किसानों को एक क्रेडिट लिमिट दी जाती है जिसका इस्तेमाल वे अपने कृषि कार्यों में कर सकते हैं. इसका पैसा किसानों को एक तय समय के बाद भरना होता है, अगर किसान तय समय पर बिल भरने में असमर्थ रहते हैं तो उन पर न के बराबर ब्याज लगाया जाता है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

कई बार किसानों को खेती करने के दौरान कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार खेती में किसानों को नुकसान भी हो जाता है. इस नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सौगात दी है. इस योजना के तहत किसानों को खेती में नुकसान होने पर उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाता है, और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है. किसी भी किसान सलाहकार से इस योजना के बारे में जानकारी ली जा सकती है.

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

खेती की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार कृषि सिंचाई योजना का लाभ किसानों को देती है. इस योजना के तहत किसानों को सरकार की तरफ से उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है. इस योजना में किसान अपने खेतों में वाटर स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के साथ साथ दूसरे सिंचाई के उपकरण भी लगवा सकते हैं. इस योजना का लाभ किसान आसानी से उठा सकते हैं.

प्रधानमंत्री कुसुम योजना

गांवो में बिजली की समस्या को देखते हुए सरकार ने कुसुम योजना की शुरुआत की थी, जिससे किसानों को खेती करने में बिजली संबंधित समस्याओं का सामना ना करना पड़े और खेतों में समय पर पानी दिया जा सके. इस योजना में किसानों को सोलर पैनल भी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिसके लिए उन्हें सब्सिडी भी दी जाती है. इस सोलर पैनल से किसान आसानी से बिजली उत्पादन कर सकते हैं और उत्पादित बिजली को बेचकर उससे आय भी कमा सकते हैं. किसान इस योजना के तहत सोलर पंप भी खरीद सकते हैं.

 यह भी पढ़ें: टमाटर के दामों में लगी आग, इस आसान तरीकों से 2BHK में भी उगा सकते हैं ताजे रसीले टमाटर

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget