एक्सप्लोरर

Stubble Management: पराली गलाने के लिए मुफ्त डीकम्पोजर देगी ये सरकार, किसानों को भी मिलेंगे 1,000 रुपये

Free Decomposer Spray: पराली निपटाने के लिये राज्य के किसानों को ये सुविधा दी जायेगी. वहीं जो भी किसान पराली की छिड़काव अपने खेतों में करवायेगा, सरकार उसे 1,000 रुपये का अनुदान के तौर पर देगी.

Crop Residue Management: देश में इस साल पराली जलाने के मामले काफी कम रहे. बिना प्रदूषण के पराली निपटाने में पूसा डीकम्पोजर ने भी अहम भूमिका निभाई. इसके छिड़काव से फसल अवशेषों (Crop Waste Management)  को गलाकर खाद बनाई जा रही है. इससे खाद का खर्च तो बच ही रहा है, साथ ही मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ जाती है. आज ये इको फ्रेंडली सोल्यूशन खेती-किसानी और पर्यावरण के लिये वरदान बन चुका है.

कई राज्य सरकारों ने पूसा डीकम्पोजर (Pusa Decomposer) को इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है. अभी तक दिल्ली सरकार तो खेतों में डीकम्पोजर का मुफ्त स्प्रे करवा ही रही है. अब इस कड़ी में हरियाणा भी शामिल हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में पराली प्रबंधन करने के लिये पूसा डीकम्पोजर का छिड़काव मुफ्त में किया जायेगा. 

कारगर साबित हुआ डीकम्पोजर
हरियाणा के यमुनानगर जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल खड़ी थी. धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिये कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने  मुफ्त में डीकम्पोजर का छिड़काव करवाने का फैसला किया है. इससे पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा और मिट्टी के लिए भी खाद का इंतजाम हो जायेगा. इतना ही नहीं, पराली निपटाने के लिये राज्यभर के किसानों को ये सुविधा मुहैया करवाई जायेगी. वहीं जो भी किसान पराली की छिड़काव अपने खेतों में करवायेगा, सरकार उसे 1,000 रुपये का अनुदान के तौर पर देगी. 

  • पूसा डीकम्पोजर के मुफ्त स्प्रे और फल अवशेष प्रबंधन पर सब्सिडी के लिए किसानों को www.agriharyana.gov.in पर अपना पंजीकरण करवाना होगा. 

कैसे करें डीकंजोर का छिड़काव
पूसा डीकम्पोजर को फसल अवशेषों को गलाने के लिये विकसित किया गया है. ये पराली को निपटाने का सबसे सस्ता और टिकाऊ तरीका बन चुका है. किसान खुद तो पूसा डीकम्पोजर खरीद ही रहे हैं. साथ ही अब राज्य सरकारें भी किसानों को डीकम्पोजर छिड़काव की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है. जानकारी के लिये बता दें कि पूसा डीकम्पोजर एक जैव सॉल्यूश है, जो पाउडर के तौर पर कैप्सूल में और तरल पदार्थ के तौर पर बोतलों में भरा होता है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, डीकम्पोजर का स्प्रे करने वाली मशीन भी एक दिन में 20 एकड़ से ज्यादा जमीन कवर कर लेती है. 

  • एक एकड़ खेत में पराली को निपटाने के लिए 300 ग्राम डीकम्पोजर काफी रहता है. इस दवा को 500 लीटर पानी में मिलाकर पराली पर छिड़क सकते हैं.
  • ये बेहद कम दामों में उपलब्ध करवाया जाता है, इसलिये किसान चाहें तो खुद भी पूसा डीकम्पोजर खरीदकर फसल अवशेषों पर छिड़काव कर सकते हैं.
  • डीकम्पोजर स्प्रे के बाद खेतों में हल्की सिंचाई लगा दी जाती है, जिससे फसल अवशेषों को गलने में आसानी रहते हैं. इस प्रोसेस में 2 सप्ताह लग जाते हैं.
  • फिर किसान चाहें तो पराली गलने के बाद खेत की जुताई किये बिना ही सीड़ ड्रिल मशीन (Seed Drill Machine) से भी गेहूं की बुवाई का काम भी कर सकते हैं.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 

मखाना प्रॉडक्शन पर खास फोकस, 75% तक सब्सिडी लेकर खेती-प्रसंस्करण करें किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget