एक्सप्लोरर

Food Oil: विदेशों में गिरे खाने वाले तेल के दाम, देश मे हो सकता है सस्ता, सरकार का ये है प्लान

Food Oil: विदेशों में खाद्य तेल के भाव गिर गए हैं. ऐसे में देश में महंगे हो रहे तेल के दाम कम करने का दबाव बढ़ा है. सरकार ने भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में तेल के दामों में राहत मिल सकती है.

Food Oil Price: देश में खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहे हैं. तेल के कारण ही लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. खाद्य तेल के दामों को लेकर खुद सरकार फिक्रमंद हैं. अन्य देशों में तेलों के दामों में गिरावट आई है. इसी कारण अब देश में भी खाद्य तेल के दामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में देश में भी तेल के दामों गिरावट देखने को मिल सकती है. 

तेल के दामों में इतनी लगी है आग

बाजार में खाद्य तेल के दामों में आग लगी हुई है. इसके पीछे कुछ वजह भी हैं. दरअसल, रिटेल और थोक मार्केट में सूरजमुखी और सोयाबीन ऑयल इंपोर्ट रेट के मकाबले बहुत अधिक महंगा बिक रहा है. सूरजमुखी तेल का कीमत लगभग 25 प्रतिशत हाई रेट पर हैं. सोयाबीन ऑयल लगभग 10 प्रतिशत हाई प्राइस है. अब यदि विदेशी बाजारों की बात करें तो वहां सूरजमुखी तेल, सोयाबीन तेल से 35 डॉलर प्रति टन कम हो गया है. एक्सपर्ट ने बताया है कि सूरजमुखी तेल के अधिक दाम होने के पीछे देश में इसका प्रॉडक्शन कम होना. इसी कारण यह विदेशों को एक्सपोर्ट भी नहीं हो पाता है. 

उत्पादन बढ़े तभी तो दाम घटेंगे

किसानों और कारोबारियों का कहना है कि केंद्र सरकार और स्टेट गवर्नमेंट को सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी जैसे स्थानीय तिलहनों के प्रॉडक्शन को बढ़ावा देना चाहिए. इससे देश को महंगे दामों पर विदेश से तेल नहीं मंगाना पड़ेगा और न ही घरेलू बाजार में तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी. कम तेल सप्लाई होने के कारण सोयाबीन ऑयल फिलहाल मार्केट में 10 प्रतिशत महंगा बिक रहा है. लोग खरीदने को मजबूर हैं.


1.57 लाख करोड़ हुआ आयात तेल खर्च

खाद्य तेलों पर आयात खर्च बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में प्रॉपर उत्पादन न होने के कारण लाखों करोड़ रुपये आयात पर केंद्र सरकार खर्च कर रही है. अक्टूबर, 2022 को समाप्त होने वाले तेल वर्ष में आयात तेल खर्च 34.18 प्रतिशत बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है. एक्सपर्ट के अनुसार, विश्व के प्रमुख वनस्पति तेल खरीदार देश भारत ने तेल वर्ष नवंबर 2020 से अक्टूबर 21 में 1.17 लाख करोड़ रुपये का 131.3 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया था. इंडोनेशिया ने पाम तेल पर बैन लगा दिया था. फिलहाल इंटरनेशनल लेवल पर भी तेल के दाम गिरे हैं. इस कारण तेलों की कीमत प्रभावित हो रही हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: खेतिहर मजदूरों-किसानों को कितनी कम सैलरी मिलती है? आपको भी हैरान कर देंगे RBI के ताजा आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget