एक्सप्लोरर

Fish Farming: मछुआरों के आ गए अच्छे दिन, नाव और मछली जाल खरीदने पर मिलेगी 40% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Subsidy Offer for Fisherman: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही निषादराज नाव सब्सिडी योजना के तहत नाव और मछली जाल की खरीद पर 40% सब्सिडी का प्रावधान है.

Nishadraj Boat Subsidy Yojana: भारत में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद से ही मछली पालन (Fish Farming) क्षेत्र का विस्तार हुआ है. खासकर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM Matasya Sampada yojna) की मदद से किसानों को भी मछली पालन करने के लिये प्रेरणा मिली है. इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी निषादराज नाव सब्सिडी योजना (Nishadraj Boat Subsidy Scheme) की शुरुआत की है, जिसके तहत मछुआरों (Fisherman), मछली पालकों, निषादों और नाविकों को जल्द आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत नाव और मछली जाल की खरीद के लिये 40% सब्सिडी (Subsidy) का प्रावधान है.

Fish Farming: मछुआरों के आ गए अच्छे दिन, नाव और मछली जाल खरीदने पर मिलेगी 40% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

जल्द शुरु होगी आवेदन प्रक्रिया
निषादराज नाव सब्सिडी योजना (Nishadraj Boat Subsidy Scheme) के तहत 1 लाख तक की नाव खरीदने के लिये 100% सब्सिडी का प्रावधान है. यह योजना उन ग्रामीण लोगों के लिये फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें ग्राम सभा द्वारा तालाब कांट्रेक्ट (Contract Farming) पर दिये जाते हैं. इस मामले में सरकार जल्द ही किसानों, मछुआरों, निषादों और नाविकों के लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरु करेगी. 

इन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
जानकारी के लिये बता दें कि उत्तर प्रदेश के गंगा नदी (Ganga River) से सटे इलाकों जैसे वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और चित्रकूट आदि शहर ज्यादा लाभान्वित होंगे, क्योंकि इन इलाकों में बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं, जो अपनी आजीविका के लिये नाव चलाते हैं और मछली पालन पर ही निर्भर रहते हैं. इसके अलावा, इस योजना के तहत ग्राम सभाओं के अंतर्गत तालाब के 15,00 पट्टा धारकों को लाभ होगा ही, साथ ही अगले पांच साल में इस योजना से 7,500 ग्रामीणों को भी जोड़ा जायेगा.

Fish Farming: मछुआरों के आ गए अच्छे दिन, नाव और मछली जाल खरीदने पर मिलेगी 40% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मछुआरों को मिलेगा इतना पैसा

  • उत्तर प्रदेश सरकार की निषादराज नाव सब्सिडी योजना (Nishadraj Boat Subsidy Scheme) के तहत नाव और मछली जाल की खरीद के लिये आर्थिक अनुदान दिया जायेगा.
  • एक नाव की कीमत 50,000 रुपये होती है और एक मछली जाल 17,000 रुपये में आता है.
  • सरकार इन दोनों की खरीद पर 40% सब्सिड़ी दे रही है.
  • अनुमान के मुताबिक इस योजना के लाभार्थियों के खाते में 28,000 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की जायेगी.

दस्तावेज तैयार कर लें
फिल्हाल उत्तर प्रदेश सरकार ने निषादराज नाव सब्सिडी योजना(Nishadraj Boat Subsidy Scheme) के लिये आवदेन नहीं मांगे हैं, लेकिन जल्द ही इस योजना को जोड़ने के लिये एक बेवसाइट बनाई जायेगी, और ऑफलाइन आवेदन भी आमंत्रित किये जायेंगे. इसलिये आवदेन से पहले इच्छुक लोग अपने दस्तावेज तैयार करें.

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज का फोटो
  • बैंक खाते का विवरण या पासबुक की कॉपी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Fish Farming Alert: अब बिना गांरटी पायें 1.5 लाख का लोन, मछली पालने के लिये ऐसे करें आवेदन

Integrated Farming in India: खेती के साथ-साथ मछली पालने पर मालामाल होंगे किसान, तालाब खोदने के लिये सरकार देगी पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget