एक्सप्लोरर

हरियाणा के करनाल में धान की फसल पर फिजी वायरस का संकट, किसानों में बढ़ी चिंता

हरियाणा के करनाल जिले में धान की फसल पर फिजी वायरस के हमले से अब तक 550 एकड़ में फसल बर्बाद हुई है. कृषि विभाग ने निरीक्षण शुरू किया है.

हरियाणा के करनाल जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां धान की फसल पर एक नए वायरस का संकट मंडरा रहा है, जिसका नाम है - फिजी वायरस. यह बीमारी अब तक जिले की करीब 550 एकड़ जमीन पर फसलों को नुकसान पहुंचा चुकी है. किसानों की मेहनत और उम्मीदें दोनों ही इस वायरस की चपेट में आ गई हैं, जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है.

खेतों में पसरा सन्नाटा, किसान मायूस

करनाल के किसान ईशम सिंह ने बताया कि वायरस के कारण उनकी फसल बुरी तरह खराब हो चुकी है. कुछ किसानों को तो मजबूरी में पुरानी फसल को नष्ट कर दोबारा बीज बोना पड़ा. उन्होंने बताया कि खाद, बीज, दवाइयां, ट्रैक्टर का डीजल, मजदूरी हर चीज में लाखों का खर्चा हो गया, लेकिन फसल बच नहीं सकी.

ईशम सिंह ने आगे बताया कि जहां पहले एक एकड़ से 28-30 क्विंटल धान निकलता था, अब मुश्किल से 14 क्विंटल तक ही उम्मीद बची है. यानी आधी फसल का नुकसान! किसानों ने कृषि विभाग से संपर्क किया, दवाइयों का भी इस्तेमाल किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. हालत ये है कि अब कुछ फसलें सिर्फ इसलिए खेत में बची हैं कि जो भी दाना निकले, वही सही.

बीमारी का कारण अब तक साफ नहीं

किसानों के मुताबिक ये समझ नहीं आ रहा कि इस बार ऐसा क्या हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. वर्षों से धान की खेती करने वाले किसान भी इस बार की हालत से हैरान हैं. ईशम सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 एकड़ में धान की फसल लगाई थी, लेकिन अब इस बार उन्हें लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है.

कृषि विभाग की अपील - खेतों का करें नियमित निरीक्षण

इस पूरे मामले पर करनाल के कृषि उप निदेशक वजीर सिंह ने कहा कि विभाग को कई किसानों से शिकायतें मिली हैं. विभाग की टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही हैं. उन्होंने बताया कि यह बीमारी दक्षिणी चावल काली धारीदार बोना वायरस के कारण फैल रही है. यह वायरस चावल के पौधों पर अटैक करता है, जिससे पौधे छोटे रह जाते हैं और पैदावार में भारी गिरावट आ जाती है.

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, नियमित रूप से अपने खेतों का निरीक्षण करें और कहीं भी इस बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत विभाग को सूचित करें. विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुझाव और दवाइयों की जानकारी देंगी.

अब तक 550 एकड़ में फैला प्रकोप

जिला करनाल में अब तक करीब 550 एकड़ भूमि पर इस वायरस का असर देखा गया है. कृषि विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

रिपोर्ट- मुकुल सतीजा

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मछली पालन को मिलेगा नया जीवन! सरकार ने जारी किए नए नियम, अब बढ़ेगा देसी उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
Farmers Irrigation Subsidy: बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्च
बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्चा
Flowers Farming: बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget