एक्सप्लोरर

Tomato Price: मंडी में 25 रुपये कैरेट बिक रहा, मजदूर की मेहनत तक नहीं निकली, किसानों ने टमाटर खेत में ही छोड़ दिया

उत्तर प्रदेश के किसानों को टमाटर की फसल में लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है. दरअसल, जो भाव मंडी में हैं. उतनी लागत टमाटर तोड़ाई की मजदूरी है. लिहाजा किसानों ने टमाटर खेत में छोड़ दिया.

Tomato Price In India: आपदा में किसानों की फसलों को खासा नुकसान होता है. पिछले साल खरीफ सीजन की फसल सूखा, बारिश और बाढ़ की चपेट में आ गई थीं. किसानों की लाखों रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है. इसके अलावा किसानों की फसलों को कीट रोग भी नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं किसानों को फसली नुकसान होने के पीछे के कई प्रमुख वजह भी शामिल हैं. अब उत्तर प्रदेश में किसानों को एक ऐसी ही हैरानजनक वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है.

उत्तर प्रदेश में हुआ टमाटर की फसल को नुकसान
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टमाटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. अमूमन किसी फसल को नुकसान होने के पीछे वजह फसल का खराब होना होता है. लेकिन यहां एक अलग वजह है. ये कारण इसलिए भी बड़ा है कि किसान ने इसके चलते खेत से फसल ही नहीं तोड़ी. अब किसानों को फसल में मोटा नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के राजगढ़ में किसानों का बुरा हाल हो रहा है. स्थानीय किसानों का कहना है कि हर साल किसान टमाटर व अन्य फसलों की खेती कर मोटी कमाई करते हैं. लेकिन इस बार किसानों को मोटा नुकसान हुआ है. राजगढ़ के किसान ने बताया कि 300 बीघा में टमाटर की खेती की. लेकिन फसल की उपज में कोई फायदा ही नहीं हुआ. अब मुनाफा कैसे हो, इसी चक्कर में लगे हुए हैं. 

मजदूर की तोड़ाई तक नहीं निकल रही
किसान फसल की उपज इसी लिहाज से करता है, ताकि उसे मुनाफा मिलता रहे. लेकिन यूपी के मिर्जापुर में किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है. यहां बाजार में टमाटर करीब 25 रुपये कैरेट बिक रहा है. अब किसानों के सामने दिक्कत यह है कि मजदूरी की जो तोड़ाई हो रही है. वह भी 20 से 25  रुपये के हिसाब से पड़ रही है. ऐसे में किसान की लागत और फसल बेचने से होना वाला मुनाफा लगभग दोनों बराबर ही पड़ रहा है.

किसानों ने खेत में ही छोड़ दी फसल
किसानों का कहना है कि जब फसल करने में फायदा नहीं मिल रहा है तो उसे करने में फायदा क्या है? एक किसान ने बताया कि टमाटर की बुवाई में उसे 15 से 20 लाख रुपये तक घाटा हो चुका है. मुनाफा नहीं मिल रहा है तो फसल अब खेत में ही छोड़ दी है. क्योंकि बाजार जाकर भी प्रॉफिट निकलेगा नहीं तो मेहनत करने का फायदा क्या है? जिले के अन्य किसानों का भी यही हाल है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ट्रैक्टर खरीदने से पहले समझ लें कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी ट्रैक्टर के बीच का फर्क, कौन सा वाला रहेगा खेती के लिए बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget