एक्सप्लोरर

अरे वाह! एक बार बुवाई में सालों तक फल देती रहती है ये फसल.. होती है लाखों की कमाई

कुंदरू मोटे मुनाफे वाली खेती है. इसकी खास बात यह है कि एक बार इस खेती की बुआई कर किसान कई सालों तक बंपर पैदावार पा सकते हैं. फल भी बाजार में मोटे दाम पर बिकता है

Kundru Crop: भारत में धान, गेहूं, दलहन, तिलहन जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देती है. कुछ फसलें ऐसी हैं, जिनमें मेहनत, लागत कम होती है. लेकिन मुनाफा खासा अधिक हो जाता है. आज हम ऐसी ही खेती के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करेंगे. जिन्हें किसान एक बार बुआई कर कई सालों तक कमाई कर सकते हैं. इस फसल का बीज भी बेहद आसानी से मिल जाता है. कुंदरू ऐसी ही सालभर होने वाली फसल है. एक बार बोने के बाद कई सालों तक इससे उत्पादन मिलता रहता है. 

इस तरह की मिट्टी में करिए खेती
वैसे तो कुंदरू की फसल को सभी तरह की मिट्टी में बोई जा सकती है. लेकिन अच्छा उत्पादन बलुई दोमट मिट्टी में मिलता है. यह लवणीय क्षमता अधिक सहन करने वाली होती है. भूमि का पीएच मान 7 होना चाहिए. खेती के लिये गर्म और नमी युक्त एनवायरमेंट होना ठीक रहता है. अच्छी उपज के लिए 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान होन चाहिए. 

इस तरह करें बीजों की रोपाई
किसी भी खेती को करने से पहले उसके रोपाई का तरीका भी आना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खेती करना जानते हैं तो कुंदरू की फसल के बीजों को सीधे ही खेत में बोया जा सकता है. नहीं तो नर्सरी में बीजों की बुआई कर पौध तैयार की जा सकती है. बाद में खेत में मेड़ तैयार कर पौधों की रोपाई कर दी जाती है. बुआई इस तरह की होनी चाहिए, ताकि खरपतवार न हो. मई से जून के महीने में गहरी जुताई करके खेत को खुला छोड़ दें. खेत को अच्छे से साफ कर दें. जुलाई में दो से तीन बार हैरो या कल्टीवेटर लगाकर खेत को समतल कर दें. बांस के खंभों को खेती लगाकर करना पंडाल प्रणाली कहलाती है. इस तरह की खेती करने पर पैदावार अच्छी होती है. 

होती है लाखों रुपये की कमाई
कुंदरू पर पहले फल 45 से 50 दिन में खाने लायक तैयार हो जतो हैं. एक बार तोड़ाई करने के बाद 10 से 15 दिन में फल दोबारा आने लगते हैं. बाद की तुड़ाई 4 से 5 दिन के अंतर पर करते रहना चाहिए. इसका उत्पादन प्रति हेक्टेयर में करीब 450 क्विंटल तक हो जाता है. एक बार बुआई कर किसान 4 साल तक कमाई ले सकते हैं. कुंदरू थोक में 5000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा जाता है. रिटेल मार्केट में कुंदरु की कीमत करीब 80 रुपये प्रति किलोग्राम रहती है. किसान इसे बेचकर लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं. 

ठंडे स्थानों पर कम होता है उत्पादन
भारत में अधिकांश स्थानों पर कुंदरू की खेती होती है. कम ठंड पड़ने वाले स्थानों पर इसकी पैदावार साल भर होती है. लेकिन जिन स्थानों पर ठंड अधिक होती है. वहां 7 से 8 महीने तक फल मिलता है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मुर्गी से चाहिए बड़े साइज का अंडा?.... तो अपनाएं ये तरकीब, कुछ ही दिनों में फिर चल पड़ेगा पोल्ट्री कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget