एक्सप्लोरर

Cotton Price: कॉटन की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते क्यों आई तेजी? जानिए क्या कहते हैं जानकार

Cotton Price Updates: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आईसीई कॉटन में आई मजबूती से भी घरेलू बाजार में कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है और नेचुरल फाइबर की कीमतों में इजाफा हुआ है. अब कपास की आवक में बढ़त के आसार हैं.

Cotton Price Increased: कॉटन के भाव में मजबूती के रुझान के साथ 34,000 रुपये-35,000 रुपये प्रति गांठ तक कारोबार होने की संभावना है. ओरिगो कमोडिटीज के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Commodity Research) तरुण सत्संगी के मुताबिक पिछले साल की तुलना में धीमी आवक की वजह से घरेलू हाजिर बाजार में कॉटन की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किसान अपने स्टॉक को होल्ड करने के साथ ही मौजूदा भाव पर अपनी फसल को मंडियों में लाने को तैयार नहीं हैं. आईसीई कॉटन में आई मजबूती से भी घरेलू बाजार में कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. उनका कहना है कि इन्हीं सब वजहों से नेचुरल फाइबर की कीमतों में इजाफा हो रहा है.

पिछले साल नवंबर के मुकाबले आवक घटी
तरुण सत्संगी का कहना है कि नवंबर को भारी आवक के लिए एक महत्वपूर्ण महीने के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इस साल नवंबर में अभी तक कुल आवक 1 लाख 68 हजार 763 टन रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2 लाख 39 हजार 285 टन की आवक से 29.5 फीसदी कम है. हालांकि देशभर की प्रमुख मंडियों में कपास की दैनिक आवक बढ़कर 1 लाख 04 हजार गांठ (1 गांठ = 170 किलोग्राम) तक हो गई है, जबकि पिछले हफ्ते 85,000-95,000 गांठ आवक हुई थी. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में कपास की आवक में बढ़ोतरी की संभावना है. 

टेक्सटाइल इंडस्ट्री को झटका
नवंबर के दौरान भारी आवक के बावजूद भाव का ऊपरी लेवल पर रहना टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए चिंताजनक स्थिति है. टेक्सटाइल इंडस्ट्री अभी अपनी मौजूदा क्षमता का सिर्फ 30-35 फीसदी ही परिचालन कर पा रही है. हालांकि इस साल परिदृश्य अलग है, क्योंकि कपास की आवक में तेजी आना अभी बाकी है. कारोबारी और स्पिनिंग मिलें अभी बाजार की दिशा को लेकर भ्रमित हैं, जबकि गुजरात में किसान फसल को होल्ड कर रहे हैं और गुजरात चुनाव के बाद (1-5 दिसंबर 2022) फसल को बाजार में निकाल सकते हैं.  

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
ओरिगो कमोडिटीज के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरुण कहते हैं कि कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भी भाव की स्थिरता के लिए खुले बाजार से जिनिंग की हुई कॉटन की खरीद कर सकता है, हालांकि उनके द्वारा किसानों से कपास बीज (नरमा) की खरीदारी मुश्किल है, क्योंकि इसका भाव 6,080-6,380 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी से 5 फीसदी से ज्यादा महंगा हो गया है. देश के विभिन्न इलाकों में कपास बीज का कारोबार करीब 8,500-9,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर होते हुए देखा गया था.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- यहां पैसा भी मिलेगा और एडवांस खेती भी सीखेंगे किसान, सरकार की ये योजना कमाल की है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget