एक्सप्लोरर

अब नए तरीके से उगाएं मूली, भिंडी और आलू... कम समय में होंगी बढ़िया पैदावार, बाजार में मिलेंगे डबल दाम

Vegetable Farming: अभी-भी मंडी में आलू, भिंडी और मूली के सही दाम पाने में जद्दोजहद करनी पड़ती है. यदि किसान नए रंग-ढंग और नए अवतार में खेती करें तो विदेशों तक निर्यात करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

Exotic Vegetables: आज खेती-किसानी आधुनिक हो गई है. इस काम से अच्छा मुनाफा कमाना है तो पारंपरिक तरीकों के बजाए विज्ञान की नजर से देखना होगा.नया नजरिया अपनाना होगा. इनोवेटिव काम करना होगा. यदि कम समय में कृषि के क्षेत्र में नाम और पैसा दोनों कमाना चाहते हैं तो स्मार्ट खेती करनी होगी. उन फसलों पर फोकस बढ़ाना होगा, जो कम संसाधनों में ही अच्छा मुनाफा दे जाएं. उदाहरण के लिए- आज बाजार में साधारण सब्जियों के बजाए रंग-बिरंगी सब्जियों की डिमांड बढ़ गई है.

सफेद मूली की जगह लाल मूली, पीले आलू की जगह नीले आलू और हरी भिंडी के बजाए लाल भिंडी की खेती करके आप खुद का बाजार खड़ा कर सकते हैं. विदेशों में भी इन सब्जियों की भारी मांग रहती है, लेकिन अब देश में भी सब्जियां सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं रहीं, बल्कि लोग इन्हें शौक से पकाकर खाते हैं. इस चीज का फायदा उठाकर किसान अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

लाल भिंडी की खेती
भिंडी को यदि सबसे ज्यादा चलन वाली सब्जी कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा. अभी तक हरी भिंडी का चस्का सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ था, लेकिन अब लाल भिंडी ने भी मंडी में अपनी खास जगह बना ली है. शहरों में लाल रंग की भिंडी की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन ज्यादातर किसान इसकी खेती के बारे में नहीं जानते, इसलिए सही मुनाफा नहीं कमा पाते.

बता दें कि लाल भिंडी की खेती भी हरी भिंडी की तरह ही होती है. बलुई दोमट मिट्टी में लाल भिंडी के बीजों को बोकर बढ़िया उत्पादन ले सकते हैं. भिंडी का लाल रंग क्लोरोफिल के बजाए एंथोसाइनिन की वजह से होता है.

इसके अलावा लाल भिंडी में आयरन, कैल्शियम, जिंक की भी भरपूर मात्रा होती है. इतनी खूबियां हैं, तब ही तो ये भिंडी 500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकती है.आप सोच सकते हैं कि कैसे एक साधारण सी फसल भी आपका बढ़िया मुनाफा दे सकती है.

नीले आलू की खेती
आलू एक सदाबहार सब्जी है. हर रसोई की शोभा है. अभी आपने सफेद या पीले रंग के आलू खाए होंगे, लेकिन अब बाजार में नीले रंग का आलू आ गया है, जो पोषण से भरपूर है. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, मेरठ के वैज्ञानिकों ने नीले रंग के आलू की स्वदेशी किस्म इजाद की है.

इसका नाम कुफरी नीलकंठ है. इस आलू में एंथोसाइनिल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं. एक हेक्टेयर में नीले आलू की बुवाई करके आप 90 से 100 दिनों की अवधि में 400 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नीला आलू दोगुना दाम पर बिकता है. इस अनोखी सब्जी को उगाने से पहले मिट्टी की जांच करवाके कृषि वैज्ञानिकों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं.

लाल मूली की खेती
थोड़ी मीठी-थोड़ी कसैली मूली भला किसे पंसद नहीं. इससे बनी सलाद ढाबे से लेकर रेस्त्रां में भी परोसी जाती है, लेकिन अब समय के साथ मूली का रंग भी बदल गया है. जी हां, अब बाजार में लाल रंग की मूली ने दस्तक दे दी है.

हम चुकंदर की नहीं, लाल रंग की मूली की बात कर रहे हैं, जिसकी खेती इन्हीं सर्दियों में की जाती हैं. जल-निकासी वाली बलुई-दोमट मिट्टी लाल मूली की खेती के लिए सबसे उपयुक्त रहती है. आप चाहें तो नर्सरी में लाल मूली की पौध तैयार करके इसकी व्यावसायिक खेती कर सकते हैं.

इसकी बुवाई कतारों में की जाती है और 40 से 60 दिनों में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार भी हो जाती है, जिससे 54 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं.साधारण-सफेद मूली की बात करें तो ये बाजार में 50 रुपये किलोग्राम मिल जाएगी, लेकिन देश-विदेश में लाल रंग की मूली 500 से 800 रुपये किलोग्राम के भाव बिकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- 1 एकड़ खेत से हर महीने कमाएं 1 लाख रुपये, इस तकनीक के पीछे अमीर बनने के सभी नुस्खे फेल हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget