एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: बिना E-kyc नहीं ले पाएंगे 13वीं किस्त, इस काम के बाद ही खाते में पहुंचेंगे 2,000 रुपये! ये है लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan New Update: भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार 13वीं और आने वाली तमाम किस्तों का लाभ लेने के लिए लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी सत्यापन, बैंक खाते को आधार और NPCI से जोड़ना अनिवार्य है.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवाना तो अनिवार्य है ही, लेकिन अब से बैंक खाते को आधार और NPCI से भी लिंक करवाना होगा. नई अपडेट क मुताबिक, कई किसानों के खाते में 12वीं किस्त का पैसा भी नहीं पहुंचा है और कभी-भी 13वीं किस्त जारी हो सकती है. ऐसे में किसानों को यदि हिदायत दी जा रही है कि जल्द से जल्द अपने सत्यापन के काम को पूरा कर लें, ताकि सहायतानुदान का पैसा समय से खाते में पहुंच जाए. 

यहां बैंक खाते से लिंक होगा आधार-NPCI
बिहार कृषि विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, बैंक खाते को आधार नंबर और एनपीसीआई से लिंक करवाने यानी DBT-Enabled बैंक खाता बनाने के लिए अपने बैंक खाते की शाखा में संपर्क कर लें.

यहां बैंक शाखा प्रबंधक या बैंक कर्मचारी भी आपके बैंक खाते को चंद मिनटों में आधार से लिंक करवा देंगे. किसान चाहें तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता भी खुलवा सकते हैं.

13वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 11वीं किस्त जारी करते ही सरकार ने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है, ताकि लाभार्थी किसानों की पहचान की जा सके. यह प्रक्रिया बेहद आसान है, जिसे खुद किसान भी पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर जाकर मात्र OTP के माध्यम से पूरा कर सकते हैं.चाहें तो अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, वसुधा केंद्र या जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करके भी वेरिफिकेशन करवा सकते हैं.

अपना नाम चेक करें
कई राज्यों से बड़ी संख्या में किसान अपात्र पाए गए हैं. इन किसानों के नाम हटाकर PM Kisan Beneficiary List अपडेट की जा रही है. अच्छा रहेगा यदि 13वीं किस्त से पहले आप भी लिस्ट में अपना नाम और स्टेटस चेक करते रहें. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां फार्मर्स कॉर्नर के सेक्शन में बेनेफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें. अपने राज्य, जिला, क्षेत्र और गांव का नाम डालें और लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए शानदान योजना...50 रुपये निवेश कर पाएं 35 लाख का रिटर्न, यहां करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget