एक्सप्लोरर

Food Identification: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली 'केसर', धागे पर कर देते हैं लाल रंग की डाई, कैसे पहचानें असली है या घटिया

Asali or Nakli Kesar: गर्म तासीर वाले केसर का इस्तेमाल सर्दियों में ज्यादा होता है, इसलिए बाजार में भी नकली केसर का स्टॉक आ जाता है. इसे खरीदने से पहले चेक करना ना भूलें कि असली है या नकली.

Real and Fake Saffron: दुनिया के सबसे महंगे मसालों में एक केसर भी है, जो कश्मीर की वादियों से हमारी थालियों तक पहुंचता है. ज्यादा कीमत होने के बावजूद लगभग हर घर में केसर का इस्तेमाल किया जाता है. ये मिठाईयों की रंगत के साथ उनका स्वाद भी बढ़ा देता है. खूबसूरती बढ़ाने में भी केसर का कोई जवाब नहीं. इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है. सर्दियों में केसर की खपत कुछ बढ़ जाती है, क्योंकि ये शरीर की गर्माहट को बरकरार रखने में भी कारगर है. लाखों रुपये किले बिकने वाले केसर देश-दुनिया में काफी डिमांड है, लेकिन उतना प्रोडक्शन नहीं हो पाता, इसलिए बाजार में नकली केसर भी धड़ल्ले  से बिकता है.

आप नकली केसर को देखकर पहचान यूंही अंदाजा नहीं लगा पाते और ठगी का शिकार हो जाते हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसे ही मामले सामने आए हैं कि लाल धागे को डाई करके बेच दिया जाता है. इस तरह की ठगी से आप बच सकते हैं, इसलिए जब भी बाजार केसर खरीदने जाए तो नीचे दी गई ट्रिक्स को हमेशा दिमाग में रखें. इन तरीकों से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि केसर असली है या नकली.

स्वाद चेक करें
केसर का फूल और इसका रेशा दिखने में बेहद सुंदर होता है. इसकी भीनी महक और हल्की मिठास से भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये असली है नकली. इसके लिए केसर के एक रेशे को अपनी जीभ पर रखें. यदि केसर में कड़वाहट महसूस हो रही है तो समझ जाएं कि केसर असली है, लेकिन अगर केसर के स्वाद में मिठास और तेज महक है तो केसर नकली हो सकता है, जिसे महकाने के लिए आर्टिफिशियल खुशबू और मिठास का इस्तेमाल किया जाता है. 

रंगत चेक करें
बेशक बाजार में नकली केसर आ गया हो, लेकिन इसकी पहचान करना बेहद आसान है. कई लोग धागे पर आर्टिफिशियल डाई या फूड कलर डालकर बेच रहे हैं, इसलिए केसर खरीदने से पहले इसका एक रेशा पानी में डालकर देखें. यदि रेशा तुरंत रंग छोड़ता है तो ये नकली है, क्योंकि असली केसर में नेचुरल कलर होता है, जिसे पानी में भी निकलने में कुछ समय लग जाता है. आप चाहें तो गुनगुने में पानी में केसर डालकर देख सकते हैं. 

घुलता नहीं है असली केसर
क्या आप जानते हैं कि असली केसर पानी में पूरी तरह से घुलता नहीं है. पीला रंग छोड़ने के बाद पानी में रेशा बच जाता है, जबकि नकली केसर लाल-केसरिया रंग छोड़ता है और देखते ही देखते पानी में विलीन हो जाता है. कई बार धागे पर भी डाई लगाकर बेच देते हैं. इसकी पहचान के लिए रेशे को हाथ में लेकर मसल दें. यदि टुकड़े हो जाएं तो केसर असली है, लेकिन धागे से बने नकली केसर के टुकड़े नहीं हो पाते. ये वैसा ही रहता है. इसका आर्टिफिशियल कलर आपको बीमार भी कर सकता है. 
 
गर्म जगह पर खराब हो जाता है असली केसर
कश्मीर की कंपकंपाती सर्दी में पैदा होने वाला केसर तासीर में गर्म होता है, लेकिन इसे गर्म जगह पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ज्यादा तापमान में केसर खराब हो जाता है, जबकि नकली केसर का कुछ नहीं बिगड़ता, इसलिए असली केसर खरीद भी लिया है तो इसे फ्रिज या ठंडी जगह पर स्टोर करें. इस तरह आप केसर को सालोंसाल इस्तेमाल कर सकते हैं.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:- सर्दियों में अंडा खाने वाले हो जाएं सावधान...बाजार में आज चुका है रबड़ का अंडा, कैसे पहचानें देसी है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget