एक्सप्लोरर

Colourful Cauliflower: लाखों की कमाई का साधन है रंग-बिरंगी फूलगोभी, ये है उगाने से कमाने तक का फॉर्मूला

Exotic Crops: रंगीन फूलगोभी की पौधों की रोपाई के बाद 100 से 110 दिनों के अंदर फसल कटाई के लिये तैयार हो जाती है, जिससे 200-300 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है.

Colorful Cauliflower Cultivation: खेती-किसानी एक अनिश्चितताओं का व्यवसाय है, लेकिन किसान चाहें तो सही फसल का चयन करके भी काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. देश-विदेश में बागवानी फसलों की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में किसानों को साधारण सब्जियों के बजाय कुछ विदेशी और अनोखी सब्जियों की खेती (Exotic Vegetable Farming) पर जोर देना चाहिये, क्योंकि बाजार में भी साधारण फल-सब्जियों के मुकाबले विदेशी सब्जियों की काफी डिमांड है. इसी कड़ी में अब रंगीन फूलगोभी का नाम भी शामिल हो चुका है. पीले, गुलाबी और हरे रंग की फूलगोभी (Colorful Cauliflower Cultivation) अब ग्राहकों के साथ-साथ किसानों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. ये सेहत के लिये लाभकारी तो है ही, साथ ही कम समय में ही किसानों को अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकती है.

रंगीन फूलगोभी की खेती
भारत में कई किसान रंगीन फूलगोभी की फसल लगा रहे हैं. खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रंगीन फूलगोभी की खेती से किसानों को काफी अच्छे परिणाम मिले हैं. बता दें कि इसकी खेती के लिये सिंतबर से लेकर अक्टूबर तक नर्सरी तैयार की जाती है और 20 से 30 दिन के अदंर रोपाई का काम किया जाता है. रंगीन फूलगोभी में पीले रंग की फूलगोभी को कैरेटीना (Carotena), गुलाबी रंग की फूलगोभी को एलिनटीला (Alentilla) और हरे रंग की फूल गोभी को ब्रोकली (Broccoli) कहते हैं.

मिट्टी और जलवायु
रंगीन फूलगोभी की खेती करने से पहले मिट्टी की जांच और जलवायु का ध्यान रखना चाहिये. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, रंगीन फूलगोभी के बेहतर उत्पादन के लिये तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिये. वहीं इसकी बुवाई के लिये खेत को जैविक विधि से तैयार करें, जिससे मिट्टी में जीवांशों की संख्या बरकरार रहे. ध्यान रखें कि मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 होना चाहिया. इसके लिये जल निकासी का प्रबंध करके कार्बनिक पदार्थों वाली वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग भी कर सकते हैं. 

रंगीन फूलगोभी की बुवाई
रंगीन फूलगोभी की खेती के लिये सबसे पहले नर्सरी तैयार की जाती है. इसके लिये एक हेक्टेयर खेत के हिसाब से 200 से 250 ग्राम बीजों की बुवाई करते है, जिनसे 25 से 30 दिन के अंदर पौधे तैयार हो जाते हैं. इन पौधों को सिंतबर के अंत से लेकर अक्टूबर के बीच खेतों में बैड बनाकर कतार विधि से लगा दिया जाता है. इस दौरान लाइन से लाइन के बीच 60 सेमी. और पौध से पौध के बीच 45 सेंमी का फासला रखना चाहिये. खेतों में पौधों की रोपाई के बाद हल्की सिंचाई की जाती है, ताकि मिट्टी में नमी कायम रहे.

फसल की देखभाल
बेशक रंगीन फूलगोभी एक विदेशी सब्जी है, लेकिन इसमें कैमिकल फर्टिलाइजर की जगह जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा फायदेमंद रहता है. इसकी खेती के लिये गोबर की सड़ी खाद के साथ, वर्मीकंपोस्ट,

  • वर्मीवाश जैसे जैव उर्वरक और जीवामृत का भी प्रयोग कर सकते हैं. 
  • अच्छी पैदावार के लिये खेत तैयार करते समय और रोपाई के बाद 20 दिन बाद पोषण प्रबंधन किया जाता है. 
  • रंगीन फूलगोभी के बेहतर विकास के लिये हर 10-15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करने की सलाह दी जाती है. 
  • रंगीन फूलगोभी में खरपतवार नियंत्रण के लिये निराई-गुड़ाई का कम करते रहना चाहिये. इससे कीट-रोगों पर निगरानी भी रहती है.

रंगीन फूल गोभी का उत्पादन
अनुमान के मुताबिक, रंगीन फूलगोभी की पौधों की रोपाई के बाद 100 से 110 दिनों के अंदर फसल कटाई के लिये तैयार हो जाती है, जिसके बाद 200-300 क्विंटल रंगीन फूलगोभी का उत्पादन (Colorful Cauliflower Production) मिल जाता है. इस खेती में करीब 1.5 से 2 लाख रुपये की लागत आ सकती है, जिसकी बिक्री के बाद आराम से 8 से 10 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: अब सब्सिडी पहुंचने में नहीं होगी देरी, सोलर प्लांट के लिए भी मिलेगा 2 लाख तक का अनुदान

Subsidy Offer: किसानों के लिये सुनहरा मौका, ये कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 10 लाख रुपये देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soil Health Improvement: इन तरीकों से दोगुना उपजाऊ हो जाएगी मिट्टी, जान लें काम की बात
इन तरीकों से दोगुना उपजाऊ हो जाएगी मिट्टी, जान लें काम की बात
Organic Fertilizer Business: केंचुए की खेती से होगी लाखों की कमाई, 2 बीघा में ऐसे जमाएं अपना धंधा
केंचुए की खेती से होगी लाखों की कमाई, 2 बीघा में ऐसे जमाएं अपना धंधा
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट

वीडियोज

Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget