एक्सप्लोरर

Heavy Rain: इन राज्यों में फसलों पर कहर बनकर बरसी बारिश, किसानों को करोड़ों का नुकसान

Side effects Of Rain: कई राज्यों में तेज बारिश से किसानों की करोड़ों रुपये की फसलों में लगी लागत बर्बाद हो चुकी है. किसान परेशान हैं. खेतों में जाकर अपनी फसल को देख रहे हैं.

Crop Damage: देश के कई राज्यों में पिछले 2 दिन से तेज बारिश हो रही है. बारिश से सड़कें ताल तलैया बन चुकी हैं. घरों में पानी भरा है. लोग सड़कों से निकल नहीं पा रहे हैं. गांव में सड़कें कीचड़ से लथपथ हो चुकी हैं. वहीं कई राज्यों में तेज बारिश से किसानों की करोड़ों रुपये की फसलों में लगी लागत बर्बाद हो चुकी है. किसान परेशान हैं. खेतों में जाकर अपनी फसल को देख रहा है. लेकिन बुवाई होने के तुरंत बाद हुई बारिश ने बीजों को लगभग खत्म कर दिया है.

मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश बंद होने की आशा नहीं है. ऐसे में किसानों का नुकसान और अधिक बड़ा हो सकता है. उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के कारण फसल प्रभावित हुई हैं.

पहले सूखे ने किया बर्बाद

किसानों पर इस बार दोहरी मार पड़ी है. खरीफ की फसलें खेतों में खड़ी थीं, लेकिन आसमान में बादल नहीं थे. बारिश ना होने के कारण देश में सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि कई राज्यों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने भी फसलों को काफी बर्बाद किया. माल के साथ ही कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति रही. वहां सूखे ने खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया. ऐसे में किसानों को कुदरत की दोहरी मार पड़ी है. 
 
अब बारिश ने किया तबाह

पिछले 2 दिन से मूसलाधार बारिश जारी है. किसानों की खड़ी फसलें तेज हवाओं और बारिश से गिर गई है. ये पानी में पड़े रहने से खराब हो जाएंगी. खरीफ की पछेती धान, मक्का, तिल जैसी फसलों को तैयार करके किसान अपनी जीविका चलाते हैं. उनको बहुत नुकसान हुआ है. कुछ किसानों का धान खेत में पड़ा है. वह काला पड़ जाएगा. 

बारिश से इन फसलों को नुकसान

बारिश से प्रमुख रूप से सब्जी वर्गीय फसलों में गाजर, मूली, चुकंदर धनिया, सोया पालक, मेथी को काफी नुकसान हुआ है. इनकी बुवाई का ये समय चल रहा है. दूसरी तरफ सरसों की बुआई के लिए किसान अपने खेत तैयार कर रहे थे. अधिक बरसात होने से बुआई भी प्रभावित हुई है. बरसात से धान, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल को अधिक नुकसान हुआ है. कुछ किसानों ने आलू की अगेती किस्मों की बुआई कर दी थी. इस फसल को भी नुकसान पहुंचा है.

सरकार से मांग रहे Crop Compensation

कुदरत की मार से कराह रहे किसान मदद के लिए राज्य सरकारों के आगे हाथ फैला रहे हैं. उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद के किसान सैंकी पाठक ने बताया कि 30 बीघा में फसल बोई हुई है. पिछले दो दिन से जहांगीराबाद में बारिश बंद नहीं है. क्षेत्र की करीब 2000 बीघा से अधिक फसल को गम्भीर नुकसान पहुंचा है. एक अन्य किसान गप्पी पंडित गहना ने बताया कि गहना गोवर्धनपुर गांव में 700 बीघा से अधिक फसल प्रभावित हुई है. Uttar Pradesh Government को मुआवजा देकर किसानों की मदद करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : 

केले को भी हुआ कोरोना? 40 साल तक जमीन में रहता है जिंदा, जानिए पूरी डिटेल

Water Reservoir: अब देश में नहीं होगा सूखे का संकट, 9 फीसदी बढ़ा जल, जानिए और भी बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
किसानों के लिए बड़ी सुविधा, डेयरी यूनिट लगाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी
किसानों के लिए बड़ी सुविधा, डेयरी यूनिट लगाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'

Embed widget