एक्सप्लोरर

Crop Management: जलवायु परिवर्तन के जोखिम से बर्बाद नहीं होंगे अंगूर के बाग, यहां जानें प्रबंधन का तरीका

Vineyards Management : हर साल अंगूर के बागों से फलों के उत्पादन में कमी देखी जा रही है, जिससे किसानों को भी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता और वे दूसरे विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं.

Protect Vineyards From Climate Change: प्रदूषण और रासायनों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण खेती पर बुरा असर पड़ रहा है. खासकर बात करें बागवानी फसलों (Horticulture) की तो तेज बारिश, कीड़े और बीमारियों के प्रकोप (Outbreaks of Insects and Diseases in Crop) से कई फलों के बाग में भयंकर नुकसान होता है. इनमें अंगूर के बाग भी शामिल हैं, जिसमें प्रकृति की बेरुखी के कारण नुकसान बढ़ता जा रहा है.

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण सबसे ज्यादा अंगूर का उत्पादन (Grapes Production) प्रभावित हुआ है. हर साल अंगूर के बागों (Vineyards) से फलों के उत्पादन में कमी देखी जा रही है, जिससे किसानों को भी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता और वे दूसरे विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं.


Crop Management: जलवायु परिवर्तन के जोखिम से बर्बाद नहीं होंगे अंगूर के बाग, यहां जानें प्रबंधन का तरीका

क्या है समाधान (Solution to Save Vineyards from Climate Change)
मौसम की बेरुखी का शिकार होने वाले अंगूर के बागों में लगातार प्रबंधन (Crop Management) करना बेहद जरूरी है, जिससे कीड़े और बीमारियों की संभावना कम रहे.

  • इसके लिये फसल पर बीमारियों के लक्षण दिखने पर कटाई-छंटाई करके सड़ी-गली  और रोग प्रभावित डालियों को हटा देना चाहिये.
  • फलों पर कीड़े और बीमारियां बनपने पर जैविक कीटनाशकों का प्रयोग काफी प्रभावी होता है, इससे फलों की क्वालिटी भी कायम रहती है.
  • अंगूर के बागों में मानसून और बारिश से पहले ही जल निकासी का प्रबंधन करना बेहद जरूरी है, जिससे बारिश का पानी फसल की जड़ों में न जमें.
  • मानसून से पहले अग्रिम समाधान के रूप में पेड़ की जड़ों में जैविक या कंपोस्ट खाद के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व डालें और पेड़ के चारों तरफ मिट्टी चढ़ाने का काम भी करें.
  • बागों की तैयारी के समय रोपाई से पहले गड्ढों में नीम की खली जरूर डालें, जिससे ताउम्र बाग में कीड़े और बीमारियों की संभावना नहीं रहती.
  • किसान चाहें तो नुकसान से बचने के लिये पुरानी फसल प्रणाली बदलकर खेती के आधुनिक तरीकों से बागवानी कार्य कर सकते हैं.
  • बागवानी फसलों के बेहतर प्रबंधन के लिये संबंधी कृषि विशेषज्ञ के संपर्क में जरूर रहना चाहिये. 


Crop Management: जलवायु परिवर्तन के जोखिम से बर्बाद नहीं होंगे अंगूर के बाग, यहां जानें प्रबंधन का तरीका

कृषि वैज्ञानिक करेंगे मदद (Agriculture Experts will Helps Vineyards Farmers) 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) और सांगली (Sangali) जिले में मौजूद अंगूर के बागों (Vineyards Management)  में जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ कीट और बीमारियों के चलते काफी नुकसान देखा गया है. इस समस्या पर संज्ञान लेते हुये राज्य अंगूर उत्पादक संघ (Maharashtra Grape Growers Association) ने फैसला किया है कि उनकी टीम अब अंगूर के राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्रों (Agriculture Research) के साथ मिलकर इस गंभीर संकट का समाधान खोजेंगे.

फिलहाल संघ और संस्थान के बीच हुये समझौते के बाद इस मामले पर शोध कार्य किये जा रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र को भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक (Maharashtra is Largest Grapes Producer) राज्य कहा जाता है. यहां से देश-विदेश में अंगूर का निर्यात (Grapes Export)किया जाता है, लेकिन पिछले 4 साल से अंगूर उत्पादक किसान भारी नुकासन का सामना कर रहे हैं. इससे फल की क्वालिटी, उत्पादन, उत्पादकता और निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Mushroom Farming: प्रकृति की गोद में उगकर ये मशरूम बना आदिवासियों का अन्नदाता, जानें 'धरती के फूल' की खासियत

Crop Management: बरसात के बाद फसलों पर मंडरा रहा है ग्रास हॉपर का खतरा, मुसीबत से पहले ही कर लें ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hop Shoots Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
Most Expensive Buffalo: ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget