एक्सप्लोरर

Crop Compensation: भीगे चावल भी खरीदेगी सरकार, फसल के नुकसान पर मिलेगा हर एकड़ के हिसाब से इतना पैसा

किसानों की मदद के लिए तेलंगाना सरकार लगातार कदम उठा रही है. राज्य सरकार जहां किसानों से भीगे चावल खरीदने की तैयारी में है.वहीं, मुआवजा भी दिया जा रहा है.

Crop Compensation In Telangana: पिछला साल तो किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा था. पिछले खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखे ने कहर बरपाया था. वहीं, किसानों को उम्मीद थी कि रबी सीजन में किसानों को मुनाफा हो जाएगा. लेकिन जमीनी हालात ऐसे नहीं दिख रहे हैं. किसानों को इस रबी सीजन में भी बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि के कारण लाखों रुपये की चोट पड़ी है. किसानों को हुए नुकसान की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आ रही हैं. अब तेलंगाना सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में जुट गई है. राज्य सरकार ने किसानों के भीगे हुए चावल को भी खरीदने पर जोर दिया है.

फसल खराब होने पर मिलेगी धनराशि

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा है. लेकिन किसानों को हुए फसल नुकसान को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार तैयारी में जुटी है. जितनी धनराशि सामान्य धान के लिए दी जाती है. उतनी ही धनराशि बेमौसम बारिश से प्रभावित धान के लिए दी जाएगी. 

बैमोसम बारिश में कैसे हो कटाई, होगी स्टडी

मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं बारिश हो रही है तो किसानों को कटाई करने से बचना चाहिए. इससे फसल अधिक प्रभावित हो सकती है. वहीं, राज्य में बड़ क्षेत्र में धान की बुवाई भी की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देशित किया है कि बेमौसम बारिश से यासंगी धान की फसल को किस तरह से बचाया जाए. इसको लेकर स्टडी की जाए. कृषि विभाग की चल रही समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधीनस्थ अधिकारियों को ये निर्देश दिए. 

किसानों को दे रहे 10000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

तेलंगाना सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भीगे हुए चावल भी खरीदेगी. कोशिश रहेगी कि किसानों के चावल का एक दाना बर्बाद न होने पाए. वहीं, ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे रही है. नागरिक आपूर्ति विभाग के कमिश्नर अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि बेमौसम बारिश सेे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. लेकिन अनाज खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: Pulses Price: देश में घट रही दालों की कीमत, जमाखोरी पर नकेल को केंद्र सरकार की ये है तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूमि आंवला की खेती से कैसे होगी कमाई? जानिए बुवाई से कटाई तक की पूरी प्रोसेस
भूमि आंवला की खेती से कैसे होगी कमाई? जानिए बुवाई से कटाई तक की पूरी प्रोसेस
बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न
बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न
फसल को चूहों के आतंक से बचाएंगे सरकार के ये 3 प्रोडक्ट, जानिए कहां होती है खरीद
फसल को चूहों के आतंक से बचाएंगे सरकार के ये 3 प्रोडक्ट, जानिए कहां होती है खरीद
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget