एक्सप्लोरर

Agri Innovation: मॉडर्न तकनीक से सब्जियां उगाकर किसान ने कमाए सालाना 10 लाख, सरकार से मिली आर्थिक मदद

Vegetable Farming: छत्तीसगढ़ के किसान कृष्ण दत्त पहले धान-मक्का की पारंपरिक खेती से सही पैसा नहीं कमा पा रहे थे.आज बागवानी विभाग के आर्थिक और सहयोग से वेजिटेबल फार्मिंग से अच्छी कमाई कर रहे हैं.

Successful Farmer: देश की कृषि योग्य भूमि का बड़ा हिस्सा पारंपरिक फसलों से कवर होता है, लेकिन जलवायु की बढ़ती चुनौतियों के बीच नुकसान बढ़ रहा है और किसान सही इनकम नहीं ले पा रहे. ये फसलें लंबी अवधि की भी होती हैं, इसलिए किसा कम अवधि वाली बागवानी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. इनकी खेती के लिए सरकार से अनुदान मिलता ही है, नई तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पादन भी अच्छा मिलने लगता है. सरकार की मदद से बागवानी फसलों की ओर रुख करने वाले किसानों में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसान कृष्ण दत्त भी शामिल हैं, जो बैकुण्ठपुर विकासखंड के महोरा गांव स्थित अपनी 5 एकड़ जमीन पर धान और मक्का उगाते थे, लेकिन पुराने तौर-तरीके से कुछ खास कमाई नहीं हो पा रही थी, लेकिन उद्यानिकी विभाग की मदद से सब्जियों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

बागवानी विभाग की मदद से बढ़ाई इनकम
सब्जी उत्पादक किसान कृष्ण दत्त बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने पर उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन के बारे में जानकारी मिली. खेत में सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगवाने के लिए बागवानी विभाग ने 70 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया. इसके बाद 2.5 एकड़ खेत में 1 लाख 29 हजार रुपये खर्च करके नई तकनीकों की मदद से सब्जियों की खेती चालू कर दी.

आज कृष्ण दत्त अपने खेतों में गोभी, मिर्च, बैंगन, टमाटर, कद्दू और पपीता की फसल लगाते हैं, जिससे सालभर में 8 से 10 लाख तक की कमाई हो रही है. ड्रिप सिंचाई के अलावा पैक हाउस योजना, शेड नेट योजना, पावर वीडर योजना और डीबीटी योजना से भी भी लाभ मिल रहा है.

ड्रिप सिंचाई से बड़ा उत्पादन
पारंपरिक खेती की राह छोड़ सब्जियां उगाने वाले कृष्ण दत्त बताते हैं कि ड्रिप सिंचाई सिस्टम की मदद से खेती करने पर काफी लाभ हुआ है. इससे पानी की कम खपत में ही बूंद-बूद सिंचाई से ही सब्जी फसलें तैयार हो जाती है.

इस आधुनिक सिंचाई प्रणाली के जरिए किसान भाई अपने खेतों या फल-सब्जियों के बागों में आसानी से सिंचाई कर सकते हैं. इस तकनीक से सीधा फसल की जड़ों में सिंचाई की जाती है, ताकि संतुलित मात्रा में पानी के साथ पोषक तत्व भी पहुंच सकें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 5 एकड़ खेती से लाखों का मुनाफा, बेहतर उत्पादन के लिए एडवांस तकनीक अपनाता है ये किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
Medicinal Plants for Balcony : सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget