एक्सप्लोरर

Women farmer's Success Story: जानिये 106 साल की किसान पपम्मल की सफलता का राज़, उम्र के बंधनों को तोड़ आज भी करती हैं जैविक खेती

No Age Barriers For Agriculture:आज 106 साल बाद बेशक पपम्मल अम्मा ने जैविक खेती करके बड़ा नाम कमाया है, लेकिन उनकी जिंदगी का ये सफर आसान नहीं था.

Meet Pappammal Amma of 106 years: बिना थके-बिना रुके, धरती पर एक बड़ी उम्र काटने के बाद भी एक महिला हैं जो आज भी जैविक खेती के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिये बेखौफ होकर जिंदगी जी रही हैं. उन पर न तो उम्र का बंधन है और न ही वो किसी की मदद की मोहताज हैं. 105 वर्ष की पपम्मल आज भी सुबह उठकर अपने खेतों और अपने बागों की देखरेख कर रही हैं. पपम्मल खुद तो जैविक खेती कर ही रही है, साथ ही दूसरे किसानों को इसके प्रति जागरुक कर रही हैं. आज 106 साल बाद बेशक पपम्मल अम्मा ने जैविक खेती करके बड़ा नाम कमाया है, लेकिन उनकी जिंदगी का ये सफर आसान नहीं था.

अकेले जिया बचपन
पपम्मल का जन्म वर्ष 1914 में तमिलनाडु के देवलपुरम गाँव  में हुआ. बेहद कम उम्र में उनके जीवन में चुनौतियों ने दस्तक दी और उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया. विरासत में मिली एक छोटी सी दुकान पर व्यवसाय कर पपम्मल ने अपने गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन खरीदी. बेहद कम उम्र से ही उस जमीन पर धान, बाजरा और सब्जियों से लेकर फलों की भी बागवानी शुरू की. 

जैविक खेती के लिये मिला पद्म श्री सम्मान
पपम्मल अम्मा ने बेहद कम उम्र में ही खेती-बाड़ी का जिम्मा उठाया और आज धरती पर एक सदी जीने के बाद भी वो रुकी नहीं हैं. बता दें कि पपम्मल अपने गांव की अकेली महिला किसान हैं, जो उम्र के बंधनों को तोड़ते हुये इतने सालों से लगातार जैविक खेती कर रही हैं. कृषि में उनके इसी योगदान के लिये भारत सरकार ने इन्हें वर्ष 2021 पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है. 

प्रधानमंत्री ने की सराहना
जैविक खेती के साथ-साथ सामाजिक विकास में पपम्मल अम्मा ने अहम योगदान दिया है. यह योगदान इतना बड़ा है कि खुद प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सामने सिर झुकाये खड़े हो गये और पपम्मल अम्मा उन्हें आशीर्वाद देती दिखाई दी. 

खेती के साथ समाज से जुड़ाव
पपम्मल अम्मा बेहद कम उम्र में ही खेती के गुर सीख गई और आज भी ढ़ाई एकड़ जमीन पर जैविक खेती कर रही हैं. उन्होंने अपनी जानकारी को दूसरे किसानों के साथ भी बांटा है और उम्र के बंधनों को तोड़कर दुनिया के लिये मिसाल बनी हैं. आज वे तमिलनाडु के कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय से जुड़कर खेती में इतिहास कायम रही हैं. जानकारी के लिये बता दें कि कुछ समय पहल तक पपम्मल राजनीति में भी सक्रिय रही है.

 

इसे भी पढ़े:-

Organic Farming Special: खेती की इस तकनीक से सोना उगलने लगेगी मिट्टी, सरकार भी करेगी आर्थिक मदद

Zero Budget Farming Technique: बिना कैमिकल खेती से मालामाल होंगे किसान, जानें क्या है 'प्राकृतिक खेती' का नुस्खा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
क्या लाड़ली बहनों को भी मिलता है किसान सम्मान निधि का पैसा, क्या है नियम?
क्या लाड़ली बहनों को भी मिलता है किसान सम्मान निधि का पैसा, क्या है नियम?
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget