एक्सप्लोरर

Subsidy Scheme: किसान घर ले आएं ये जोरदार मशीन, जिसके 80% पैसे तो सरकार दे रही है! जल्दी निपट जाएगा काम

Zero Tillage यानी सीड कम फर्टिलाइजर मशीन खरीदने के लिए बिहार के किसानों को 80% सब्सिडी यानी अधिकतम 43,000 रुपये का अनुदान मिल रहा है. इस मशीन से खेत की जुताई के साथ-सथ बुवाई का काम भी हो जाता है.

Krishi Yantrikaran Scheme: आज के समय में मशीनों ने लगभग हर काम को आसान बना दिया है, इसलिए खेती में भी मशीनीकरण को बढ़ावा देने की कवायद की जा रही है. कई राज्य सरकारें किसानों को 50 से 90 तरह के कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान दे रही हैं. बिहार सरकार ने भी ऐसी ही एक कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई है, जिसके तहत सस्ती दरों पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए भारी सब्सिडी मिल रही है. इस कड़ी में अब आप  बिना जुताई के बुवाई करने वाला यंत्र यानी जीरो टिलेज मशीन भी खरीद सकते हैं. कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत बिहार की सरकार इस मशीन को 80% सब्सिडी यानी 43,000 रुपये के अनुदान पर उपलब्ध करवा रही है.  इसकी खरीद पर सब्सिडी पाने के लिए किसान 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. 

जीरो टिलेज/सीड कम फर्टिलाइजर मशीन पर सब्सिडी
हर किसान के पास ऐसी एक मशीन होनी चाहिए, जो जुताई के साथ बुवाई और उर्वरकों का बुरकाव भी आसान बना दें.अब आप ऐसी मशीन आधे से भी कम दाम पर खरीद सकते हैं. बता दें कि इस मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है, जिससे धान, मसूर, चना, मक्का की बुवाई कई गुना आसान हो जाती है. बता दें कि छोटे किसान भी इस मशीन से 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के जरिए खेती-किसानी को आसान और कम खर्चीला बना सकते हैं. इस सीड कम फर्टिलाइजर मशीन पर दो कैटेगरी में सब्सिडी दी जा रही है.

  • 9 टाइन की जीरो टिलेज  मशीन खरीदने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 75% सब्सिडी यानी 32,000 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है.
  • वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के किसानों को इस मशीन की खरीद पर 80% सब्सिडी यानी 34,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी.
  • 9 टाइन से ऊपर की जीरो टिलेज मशीन की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को 75% सब्सिडी यानी अधिकतम 40,000 रुपये की मदद दी जा रही है.
  • एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के किसानों को जीरो टिलेज की खरीद पर 75% की सब्सिडी यानी अधिकतम 42,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा.

कितनी कीमत में आती है जीरो टिलेज मशीन 
कई भारतीय और विदेशी कंपनियां बाजार में जीरो टीलेज मशीन बेच रही हैं. एक अनुमान के मुताबिक, 9 टाइन वाली मशीन की कीमत 45,000 से 60,000 रुपये है. यदि अच्छे ब्रांड की 9 टाइन सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको 66,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

यहां करें आवेदन
बिहार कृषि विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई है, जिसके तहत जीरो टिलेज/सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल जैसे 90 तरह के कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान मिल रहा है. कई मशीनें तो 90 फीसदी के अनुदान पर किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं. इन मशीनों को खरीदने के लिए आपको बिहार कृषि विभाग की ऑफिशियल साइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा.

आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर- 1800-3456-214 पर संपर्क कर सकते हैं. एक बात का खास ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसान के आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रैक्टर की वैलिड आरसी, खरीदे गए कृषि यंत्र का कंप्यूटराइज बिल और एक स्व घोषमा पत्र जरूर होना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- तैयार रहें.....इस स्कीम के जरिए 50 लाख से ज्यादा किसानों को रोजगार देने का है प्लान, 50% अनुदान भी मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget