एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: मशरूम की 'ऑल इन वन' यूनिट लगाने पर 50% सब्सिडी देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

Subsidy on Mushroom: किसानों की आय को दोगुना करने के लिये मशरूम के साथ स्पॉन यानी बीज और मशरूम की कंपोस्ट उत्पादन इकाई लगाने के लिये बिहार के किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है.

Mushroom Cultivation Unit: भारत में बागवानी फसलों का चलन बढ़ता जा रहा है. खेती से और बेहतर कमाई के लिये अब पारंपरिक फसलों के साथ फल, फूल, सब्जियां और औषधीय फसलें उगाई जा रही है. इन्हीं बागवानी फसलों (Horticulture Crops) में आज टॉप पर है मशरूम, जिसकी खपत गांव से लेकर शहर तक बढ़की ही जा रही है. ये सेहत को दुरुस्त रखने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करने में अहम रोल अदा कर रहा है.

तभी तो केंद्र से लेकर राज्य सरकारें भी मशरूम उत्पादन (Mushroom Production) के लिये किसानों और गांव के लोगों को आर्थिक अनुदान देती है. इसी कड़ी में बिहार राज्य सरकार भी आगे आई है. बिहार सरकार (Bihar Government) अब राज्य को मशरूम उत्पादन में टॉप पर लाने की कवायद कर रही है, इसलिये अब मशरूम की खेती (Mushroom Cultivation) के साथ-साथ उसके बीजों का उत्पादन और कंपोस्ट मेकिंग इकाई के लिये भी 50 प्रतिशत(Subsidy on Mushroom) तक अनुदान दे रही है. इससे किसान कम लागत में काफी अच्छी आमदनी ले पायेंगे.

मशरूम पर सब्सिडी
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (Integrated Horticulture Development Mission scheme) के तहत बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय द्वारा मशरूम उत्पादन, मशरूम स्पॉन यानी मशरूम का बीज और मशरूम की कंपोस्ट उत्पादन इकाई लगाने के लिये राज्य के किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है. बता दें कि सब्सिडी की रकम का भुगतान इकाई लागत पर दिया जायेगा.

यहां करें आवेदन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत बिहार में मशरूम उत्पादन पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिये नजदीकी जिले में स्थित राज्य उद्यान विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं.

भारत में मशरूम का रकबा
मशरूम एक सर्दियों के मौसम की बागवानी फसल है, जो सर्द और नम वातावरण में पनपती है. नई कृषि तकनीकों की मदद से कई किसान बैमौसम में भी मशरूम की खेती करते हैं, लेकिन कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाने के लिये रबी सीजन में ही मशरूम उत्पादन इकाई लगाना फायदेमंद रहता है. एक समस्या ये भी है कि किसानों को मशरूम की कंपोस्ट(Mushroom Compost), मशरूम का बीज (Mushroom Spawn) और बाकी सामान अलग-अलग जगहों से जुटाना होता है, जिसमें काफी समय, श्रम और संसाधन खर्च हो जाते हैं. ऐसे में यदि किसान खुद ही 'ऑल इन वन' मशरूम उत्पादन इकाई (Mushroom Production Unit) लगायेंगे तो खेती की लागत को कम करने और बेहतर मुनाफा कमाने में मदद मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Organic Farming: ये है भारत का 'कैमिकल फ्री' गांव, विदेशों में निर्यात होता है यहां का अनाज

Success Story: जो लोग 'पागल' कहते थे, अब मिसाल देते हैं! खेत की बाउंड्री पर कैक्टस की बाड़बंदी कर कैक्टस मैन बना ये किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी से 300 गुना मीठी पत्तियां, एक बार खेती से 5 साल तक होगी कमाई!
चीनी से 300 गुना मीठी पत्तियां, एक बार खेती से 5 साल तक होगी कमाई!
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget