एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: ड्रैगन फ्रूट की खेती में है बढ़िया मुनाफा, किसानों को 50,000 रुपये सब्सिडी देगी सरकार

Horticulture Subsidy:एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 1,25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत निर्धारित की है, जिस पर 40% सब्सिडी यानी 50,000 तक अनुदान दिया जाएगा.

Dragon Fruit Cultivation: भारतीय किसान अब पारंपरिक फसलों के बजाय बागवानी फसलों (Horticulture in India) में भविष्य तलाश रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में ऐसी ही एक बागवानी फसल किसानों के बीच काफी फेमस हुई है, जिसे ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) कहते हैं. कम लागत और कम संसाधनों में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती (Dragon Fruit Cultivation) करके किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से ही ड्रैगन फ्रूट जैसे विदेशी फल और सब्जियों की खेती के लिए आर्थिक अनुदान दिया जाता है. इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती का विस्तार करने के लिये किसानों को 40% तक सब्सिडी (Subsidy on Dragon Fruit Farming) मिल रही है.

ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Integrated Horticulture Development Mission) के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 1,25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत निर्धारित की है.

  • ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिये इस इकाई लागत पर किसानों को 40% तक सब्सिडी यानी 50,000 तक का अनुदान दिया जाएगा.
  • इस तरह किसानों को प्रति हेक्टेयर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सिर्फ 75,000 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें बाकी इकाई लागत सरकार द्वारा वहन की जाएगी.

यहां करें आवेदन

यदि आप भी बिहार में बागवानी फसलों की खेती के लिए बेहतर विकल्प की तलाश में है, तो ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

  • इसके लिए अपने नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान के पास जाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती, सब्सिडी के लिए आवेदन, अधिकlम क्षेत्रफल जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.
  • ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिये बिहार कृषि उद्यान विभाग (Bihar Horticulture Department) के पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट की खेती

जानकारी के लिए बता दें कि ड्रैगन फ्रूट भी कैक्टस प्रजाति का ही पौधा है, जिसके फलों में कई पोषक तत्व और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं. बेकार, बंजर और रेतीली मिट्टी में पानी की कमी के बावजूद ड्रैगन फ्रूट की खेती करके अच्छा उत्पादन (Dragon Fruit Production) मिलता है. यह पौधा कटिंग विधि से तैयार किया जाता है, जिससे तेजी से बागों का विकास और फलों का उत्पादन मिल सके.

आज भी बाजार में ड्रैगन फ्रूट के सिर्फ एक ही फल को 80 से 150 रुपये की कीमत (Dragon Fruit Price) पर बेचा जा रहा है. किसान चाहें तो ड्रैगन फ्रूट की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Dragon Fruit) करके कम समय में बढिया आमदनी कमा सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: किसानों के लिये सुनहरा मौका, ये कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 10 लाख रुपये देगी सरकार

Subsidy Offer: पैक हाउस बिजनेस से बढेगी किसानों की आय, 75% तक सब्सिडी यानी 3 लाख का अनुदान भी मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget