एक्सप्लोरर

Agri Tech: बड़े काम का है ये तकनीकी सेंसर डिवाइस, खेत में लगायेंगे तो पता चलेगी फसल की हर छोटी-बड़ी जरूरत

Agri Tech Device Fyllo: इस डिवाइस की मदद से समय पर खेत और फसल की जरूरत पूरी कर सकते है. साथ ही संसाधनों के भी उचित मात्रा में प्रयोग से खेती की लागत में भी बचत होगी और अच्छी पैदावार मिलेगी.

Agriculture Technology: आज जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा असर खेती पर पड़ रहा है. ना ही खेतों से सही उपज मिल पा रही है और ना ही बाजार में इस उपज के सही दाम मिलते हैं. ऐसे में किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई बार फसल की सही देखभाल ना हो पाने और कुछ कमियों के कारण भी पैदावार नहीं मिल पाती. यही कारण है कि खेतों में लागत पूरी आती है लेकिन आमदनी सही नहीं होती. वहीं दूसरी तरफ कीट-पतंग और बीमारियों के कारण भी फसलो में 30 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन सभी समस्याओं का समाधान निकाला है बैंगलुरु के फाइलो कृषि स्टार्ट अप (Agri Start Up) ने.

बनाई आधुनिक डिवाइस
बता दें कि फाइलो कृषि स्टार्ट अप ने एक आधुनिक डिवाइस का आविष्कार किया है. ये एक डेटा आधारित कृषि विज्ञान प्लेटफॉर्म है. इस डिवाइस को खेत के बीचों-बीच लगा दिया जाता है, जिसके बाद ये फसल की सभी जरूरतों को भांपकर फोन पर अलर्ट जारी करता है.

इस सेंसर आधारित तकनीकी डिवाइस की सहायता से मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों,नमी, और प्रकाश की तीव्रता और पानी के वाष्पन की जानकारी मिल जाती है. इस डिवाइस को हर तरह की फसल के लिये डिजाइन किया गया है, जो फसल की सिंचाई से लेकर, पोषण प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण, मिट्टी की कमी और मौसम पूर्वानुमान से जुड़े चेतावनी मॉडल पर काम करता है. 

क्या है खास
फाइलो एग्री स्टार्ट अप के तहत इस कमाल की एग्री टेक डिवाइस के पीछे है सुधांशु राय. इनकी ये डिवाइस सेंसर के आधार पर काम करती है. ये एक ही जगह स्थापित कर दी जाती है, जिसके बाद ये मिट्टी और हवा के तापमान के साथ-साथ खेत की नमी, प्रकाश की तीव्रता को वाष्पन पर नजर रखता है.

एक तरह से देखा जाये तो बदलते मौसम और व्यावसायिक खेती (Commercial Farming) के दौर में फाइलो एग्री स्टार्ट की ये डिवाइस किसानों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है. इसकी मदद से समय पर खेत और फसल की जरूरत पूरी की जा सकती है. साथ ही संसाधनों के भी उचित मात्रा में प्रयोग से खेती की लागत में भी काफी बचत होगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

खेत को खोखला-फसल को सफा-चट्ट कर देंगे ये चूहा-छछूंदर, विशेषज्ञ ने बताये रोकथाम के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget