एक्सप्लोरर

Sinchai Yojana: मात्र 10% खर्च में लगवाएं ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन सिंचाई का सिस्टम, 90% अनुदान दे रही है सरकार

Subsidy on Irrigation: बिहार के किसानों अब 90 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन सिंचाई सिस्टम का लुफ्त उठा सकते हैं. इससे 60% पानी के साथ-साथ खेती में हो रहा खर्च भी बच जएगा.

Micro Irrigation Scheme: आज लगभग पूरी दुनिया ही पानी की कमी की समस्या से जूझ रही है. चाहे वो पीने का साफ पानी हो या फिर खेती के लिए सिंचाई का पानी. लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण देश के भी कई पानी की किल्लत देखी जा रही है. कृषि के क्षेत्र में पानी के सही इस्तेमाल के लिए सरकार अब बूंद-बूंद सिंचाई को बढ़ावा दे रही है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी चलाई है, जिसके तहत टपक और फव्वारा सिंचाई प्रणाली को अपनाने के लिए अनुदान दिया जाता है. बिहार सरकार ने भी मिलती-जुलती सूक्ष्म सिंचाई योजना चलाई है, जिसके सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए बिहार के किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है.

क्या है सूक्ष्म सिंचाई योजना
बिहार कृषि विभाग ने 'Per Drop More Crop' अभियान के तहत सूक्ष्म सिंचाई योजना चलाई है, जिसके तहत खेत में ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन सिस्टम लगवाने के लिए किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है यानी किसान को सिर्फ 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा. इस स्कीम के तहत ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन के यंत्र और पूरा सिस्टम लगाने का प्लान है, जिससे किसानों को 90 फीसदी पैसा और खेती में 60 प्रतिशत पानी की बचत होगी.

कहां करें आवेदन
यदि आप भी बिहार के किसान है और अपने खेत मे सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगवाना चाहते हैं तो बिहार बागवानी निदेशालय के ऑफिशियल पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. बिहार कृषि विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि pmksy.gov.in लिंक पर क्लिक करके भी डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-  18001801551 पर भी कॉल कर सकते हैं.

आज की मांग है सूक्ष्म सिंचाई
आज देश का एक बड़ा रकबा असिंचित है. पर्याप्त पानी नहीं है, खेत  सूखकर बंजर होते जा रहे हैं. कई इलाकों में जल स्रोत तो है, लेकिन सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं है, जिससे समय पर फसल की सिंचाई नहीं हो पाती.

इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चलाई है, जिसके तहत माइक्रो इरिगेशन यानी सूक्ष्म सिंचाई को प्रमोट किया जा रहा है. आपको बता दें कि सूक्ष्म सिंचाई एक उन्नत सिंचाई प्रणाली है, जिसके तहत प्लास्टिक की पाइप के माध्यम से सीधा फसल की जड़ों तक पानी पहुंचाया जाता है.

कई रिसर्च में पता चला है कि पारंपरिक सिंचाई की तुलना में सूक्ष्म सिंचाई करके 60 फीसदी पानी बचा सकते हैं. इससे फसल की उत्पादकता भी 40 से 50 फीसदी तक बढ़ जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- देसी नस्ल की बकरियां बढ़ाएंगी इनकम, बिजनेस के लिए 75% पैसा तो सरकार दे रही है, पढ़ें प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget