एक्सप्लोरर

PM Kisan E-KYC Verification पर बड़ा खुलासा, इस राज्य में भी 6.65 लाख किसानों को नहीं मिला पैसा, बताया ये कारण

PM Kisan Yojana कई लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिससे 12वीं किस्त के 2,000 रुपये खाते में पहुंचे ही नहीं रहे. करीब 6.65 लाख किसान अभी भी 12वीं किस्त से वंचित हैं.

PM kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े रहने के लिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन अनिवार्य है. सरकार ने इस काम के लिए 15 दिसंबर तक की डेडलाइन रखी है. कई राज्यों में अभी भी किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिसके चलते अगली-पिछली सारी किस्तें कैसिल हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो आंध्र प्रदेश के करीब 6.65 लाख किसानों को ई-केवाईसी वेरिफिरेशन ना करवाने की वजह से पीएम किसान का पैसा नहीं भेजा गया है. इसके पीछे किसानों में जागरुकता की कमी और कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जिसकी वजह से अभी तक किसान अपनी जानकारी अपडेट नहीं कर पा रहे और इसकी नतीजा भी अब भुगतना पड़ रहा है.

बेहद आसान है ई-केवाईसी की प्रक्रिया
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. ये रकम डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जो दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलती है. साल 2019 से किसानों के लिए चलाई जा रही इस कल्याणकारी योजना में अब कुछ बदलाव किए गए हैं. गलत तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ लेने के वाले किसानों पर शिकंजा कसते हुए सरकार ने ई-केवाईसी और भूआलेखों का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है.

ये दोनों ही प्रक्रियाएं बेहद आसान है. ई-केवाईसी प्रक्रिया में अपना बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है. वहीं लैंड रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन में किसान के जमीन के कागजात का सत्यापन किया जाता है, लेकिन जागरुकता की कमी की वजह से कई किसानों ने इन दोनों ही नियमों का पालन नहीं किया है, जिसकी वजह से अब पैसा पाने में समस्या हो रही हैं.

सिर्फ 32.72 लाख रह गए लाभार्थी किसान
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के करीब 70 लाख किसानों को राज्य सरकार की रायथु बंधु योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि ई-केवाईसी ना करवा पाने की वजह से पीएम किसान योजना में सिर्फ 32.72 लाख किसानों को ही 12वीं किस्त के 2,000 रुपये मिले हैं. वैसे तो राज्य के कुल 39 लाख 38 हजार 432 किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएम किसान योजना में है, लेकिन 6.65 लाख किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिसकी वजह से 133 करोड़ की रकम से हाथ धोना पड़ गया है.

60 फीसदी से भी कम किसानों ने करवाई ई-केवाईसी
एक रिपोर्ट से सामने आया है कि आंध्र प्रदेश के करीब 60 फीसदी से भी कम किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी करवाई है यानी लगभग 40 फीसदी किसान अभी भी बाकी हैं, जिन्हें 10 दिन के अंदर 15 दिसंबर तक ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाना होगा, वर्ना हमेशा के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना से बाहर भी हो सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ये देखिए लापरवाही का नतीजा...eKYC नहीं करवाई तो 2.75 लाख किसानों की अटक गई 12वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget