एक्सप्लोरर

मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी

Mumbai News In Hindi: राइफल से आत्महत्या किए जाने के मामले में जांच तेज हो गई है. शुरुआती जांच में पुलिस और एसआरपीएफ कई पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं.

मुंबई के हाई सिक्योरिटी क्षेत्र मालाबार हिल स्थित महाराष्ट्र लोकभवन में ड्यूटी के दौरान राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) ग्रुप-16, कोल्हापुर के कांस्टेबल कौस्तुभ सांगले द्वारा कथित तौर पर अपनी सर्विस एसएलआर (SLR) राइफल से आत्महत्या किए जाने के मामले में जांच तेज हो गई है. शुरुआती जांच में पुलिस और एसआरपीएफ कई पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कौस्तुभ सांगले वर्ष 2024 बैच का एसआरपीएफ कांस्टेबल था. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसकी पोस्टिंग मुंबई में हुई थी. वह 10 जून को मुंबई पहुंचा था और उसकी ड्यूटी महाराष्ट्र लोकभवन में लगाई गई थी, जो राज्य सरकार का अति संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी परिसर माना जाता है. DCP रागसुदा आर ने बताया की कुछ निजी कारणों से उसने यह कदम उठाया. पुलिस को कौस्तुभ के पास से सुसाइड नोट मिला है, हम उसकी जाँच कर रहे हैं .

मुंबई में मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में दोपहर की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

ड्यूटी के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को कौस्तुभ की ड्यूटी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लोकभवन के टावर-2 पर थी. एसआरपीएफ में सुरक्षा ड्यूटी हर तीन घंटे में बदली जाती है. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान वह एक कमरेनुमा स्थान पर गया और अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से खुद को गोली मार ली. एसएलआर की 7.62 एमएम की गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रात करीब 9 बजे जब अगली शिफ्ट का जवान उसे रिलीव करने पहुंचा तो उसने खून देखा और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद लोकभवन परिसर में हड़कंप मच गया. मालाबार हिल पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने की प्रेम संबंध की भी जांच

सूत्रों के मुताबिक, जांच में प्रेम संबंध का एंगल भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि कौस्तुभ का एक महिला पुलिस कांस्टेबल से प्रेम संबंध था, जो मीरा-भायंदर पुलिस में तैनात है. दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे और शादी की भी चर्चा चल रही थी.

हालांकि, बाद में महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी एक अन्य पुलिस कांस्टेबल से तय कर दी. सूत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद कौस्तुभ गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था.

होने वाले दूल्हे को भेजीं तस्वीरें

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि महिला कांस्टेबल की शादी तय होने के बाद कौस्तुभ ने कथित तौर पर महिला के साथ अपनी कई निजी तस्वीरें उसके होने वाले पति को भेजीं. पुलिस यह जांच कर रही है कि इन तस्वीरों को भेजने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या इससे दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद पैदा हुआ था.

कई बार दी थी आत्महत्या की धमकी

सूत्रों के अनुसार, कौस्तुभ ने महिला कांस्टेबल को कई बार फोन कर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी. बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल ने इस संबंध में भायंदर पुलिस को पहले ही जानकारी दी थी कि कौस्तुभ ऐसा कदम उठा सकता है.

अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस सूचना के बाद क्या कार्रवाई की गई थी, क्या वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी और क्या किसी स्तर पर उसे काउंसलिंग या अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई थी.

पारिवारिक जीवन भी रहा कठिन

जांच में कौस्तुभ की पारिवारिक परिस्थितियां भी सामने आई हैं. सूत्रों के अनुसार, जब वह छोटा था तभी उसकी मां का निधन हो गया था. बाद में उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. उसकी दो बहनें थीं, जिनमें से एक ने कई वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी, जबकि दूसरी बहन की शादी हो चुकी है.पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पारिवारिक परिस्थितियों और हाल के घटनाक्रम का उसके मानसिक स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ा था.

मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन की भी होगी जांच

जांच का एक अहम पहलू एसआरपीएफ की आंतरिक प्रक्रिया भी है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और एसआरपीएफ यह पता लगा रहे हैं कि जवानों का निर्धारित अंतराल पर होने वाला मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन (मेंटल इवैल्यूएशन) कौस्तुभ का समय पर हुआ था या नहीं. मालाबार हिल पुलिस ने इस मामले की जानकारी एसआरपीएफ अधिकारियों को दे दी है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
Advertisement

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget