वाराणसी में अखिलेश-राहुल की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, अखिलेश के पास वक्त नहीं
वाराणसी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हो गई है. आज वाराणसी में दोनों साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सीएम अखिलेश के पास वक्त नहीं है.
दरअसल आज होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी कांग्रेस की तरफ से आई थी. समाजवादी पार्टी ने इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस वाराणसी के होटल ताज में होने वाली थी.
कहा जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री अखिलेस यादव की सात सभाएं हैं. इसलिए उनके पास इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का वक्त नहीं है. जिसके बाद इसको रद्द करने का फैसला किया गया है.


























