भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता पर Yogi सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक' | Baat To Chubegi
भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता पर सर्जिकल स्ट्राइक की...योगी सरकार इसको लेकर सख्त है। फिल्में समाज का आईना होती हैं...फिल्म के गाने मनोरंजन का जरिया होते हैं...लेकिन भोजपुरी फिल्मों में गानों को अश्लीलता का ठिकाना बना दिया गया है... बहुत लंबे समय से भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर विवाद उठ रहा है, इस बार यूपी सरकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फूहड़ता पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है... अब उन फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी नहीं दी जाएगी, जो फिल्म और गाने की आड़़ में अश्लीलता परोसेंगे... इसके अलावा आने वाले दिनों में उन निर्माताओं और निर्देशकों की मुश्किल भी बढ़ सकती है जो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं... कुल मिलाकर चुभने वाले कंटेंट पर यूपी की योगी सरकार ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है...


















