एक्सप्लोरर
UP: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों की घोषणा, आज से 3 जुलाई के बीच होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने आज राज्यपाल के निर्देश पर अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए वोटिंग 15 जून यानि कि आज से 3 जुलाई के बीच होगी. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम पिछले महीने मई को घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी थी. इस चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव कराए जाएंगे.
और देखें


























