एक्सप्लोरर
संजय राउत को योगी सरकार का जवाब
मजदूरों के मुद्दे पर शिवसेना नेता के आरोपों पर योगी सरकार ने शिवसेना नेता संजय राउत को जवाब दिया... सीएम दफ्तर की तरफ से एक ट्वीट किया गया.. जिसमें लिखा था कि संजय राउत जी एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढता है । यदि महाराष्ट्र सरकार ने 'सौतेली मां' बन कर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता...इसके पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय मे संजय राउत ने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा था... कि सीएम योगी यूपी में प्रवासियों के खिलाफ किए गए अत्याचार यहूदियों के खिलाफ हुए अत्याचारों के जैसे हैं। उन्होंने लिखा था कि देशभर से आने वाले मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है...
और देखें



























