एक्सप्लोरर
Yogi Adityanath बोले-'तमाम दुष्प्रचार के बावजूद हम जीते, वंशवाद-जातिवाद की हार हुई'
यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है. यह पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण मुमकिन हो पाया है. मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था. पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया.
और देखें
























