एक्सप्लोरर
वाराणसी पुलिस की लापरवाही, SSP ऑफिस पर मौत का खेल ? ABP Ganga
गुनहगार कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन चाह कर भी वो कानून के शिकंजे से दूर नहीं रह सकता लेकिन अगर कठघरे में खुद कानून के रखवाले हों तो बताइए इंसाफ की गुहार लगाने कोई किसके पास जाए। हम बात कर रहे हैं वाराणसी की उस बिटिया और उसके परिवार की। जो इंसाफ के लिए ऑफिस-ऑफिस भटकती रही लेकिन उसके हाथ निराशा ही लगी। उसने मंत्रियों के दरवाजे भी खटखटाए लेकिन उसकी पुकार पर कोई बाहर नहीं आया। हर दर पर अपने परिवार के साथ वो पहुंची लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। वो इतने मजबूर हो गये कि जिंदगी से बेहतर लगने लगी मौत। आखिर ये पूरा सिस्टम इतना पेचिदा क्यों है, खासकर ऐसे संवेदनशील मामलों पर।
और देखें


























