एक्सप्लोरर
भ्रष्ट सिस्टम ने ली वाराणसी के ठेकेदार की जान!
वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ऑफिस में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कमरे में एक ठेकेदार ने खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में ठेकेदार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृत ठेकेदार का नाम अवधेश श्रीवास्तव है। आपको बता दें कि मृत ठेकेदार पीडब्ल्यूडी के पुराने ठेकेदार थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना के बाद से सनसनी का माहौल है पीडब्ल्यूडी ऑफिस छावनी में तब्दील है। ये बात सामने आई है कि कमीशनखोरी से परेशान होकर ठेकेदार ने ये कदम उठाया है।
और देखें






























