एक्सप्लोरर
उत्तरकाशी : भारी बारिश बनी मुसीबत,बारिश से लोगों की बढ़ी मुसीबत
उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते जगह जगह जल भराव देखने को मिल रहा है...नगर पालिका क्षेत्र कालेश्वर मार्ग पर जबरदस्त जल भराव देखने को मिला...लोग अपने घरों में पानी निकालते हुए नजर आए, ऐसे ही हालात गंगोत्री नेशनल हाईवे ज्ञानसू के नजर आए, पूरी सड़क पर दो फिट पानी देखने को मिला...आये दिन बारिश के चलते यह समस्या बनी हुई है...जोशियाडा कालेश्वर मार्ग में पानी का इतना जल भराव था कि...लोग अपने घरों से पानी निकालने में मशक्कत करते दिखे...
और देखें


























