एक्सप्लोरर
25 हजार का इनामी बदमाश आशू गिरफ्तार
गाजियाबाद में थाना सिहानीगेट पुलिस की चेकिंग की जा रही थी तभी 03 बाईक सवार बदमाश आते दिखाई दिए जिन्हें चेकिंग के लिए रोका गया पर नहीं रुके । उनका पीछा की गया तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश आशू गोली लगने से घायल हो गया। जबकि गिरफ्तार बदमाश के 02 साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश पर 25000 रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक , हत्या , चोरी , गैंगेस्टर आदि केआपराधिक मामले दर्ज है।
और देखें






















