एक्सप्लोरर
गुनहगारों का गढ़ बना Ghaziabad, बेखौफ हैं अपराधी, औंधे मुंह कानून-व्यवस्था ?| Uttar Maange Pradesh
उत्तर मांगे प्रदेश में आज बात गाजियाबाद की हुई. जहां पर गुंडे बेखौफ हो गए हैं. हालात ये हो गए हैं कि जिसका मन होता है किसी बेटी को छेड़ जाता है और विरोध हो जाए तो गोली मारकर सांसों का कारवां तोड़ जाता है. हालात ये हो गए हैं कि कि अपराधियों ने आम और खास के बीच का फर्क मिटा दिया है. हालात ये हैं कि गाजियाबाद में हर कोई गन प्वाइंट पर है और इतना ही नहीं, दूसरे क्षेत्र के अपराधियों के लिए शव फेंकने का डंपिंग ग्राउंड भी गाजियाबाद बन चुका है. सवाल ये है कि गाजियाबाद क्या गुनहगारों का वो गढ़ बन गया है, जिसके सामने पुलिस पस्त हो चुकी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े रसूखदार परिवार के गनप्वाइंट पर आने के बाद ये सवाल फिर से बुलंद होने लगा है.
और देखें





























