एक्सप्लोरर
Unnao कांड की हकीकत आई सामने, एकतरफा प्यार में जुर्म, गांव के लड़के ही निकले कातिल
उन्नाव कांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है. एकतरफा प्यार में दो लड़कों ने इन लड़कियों को कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया.ऐसी बात आईजी रेंज लक्ष्मी की तरफ से की गई है. आईजी रेंज ने बताया कि आरोपियों का खेत लड़कियों के खेत के सटा हुआ है. मुख्य आरोपी अक्सर अपने खेत में आता था और तीन लड़कियों में से एक से बातचीत करता था. आरोपी ने उस लड़की से प्यार का इजहार किया और उसका मोबाइल नंबर मांगा. हालांकि, लड़की ने नंबर देने से मना कर दिया और उससे दूरी बनाने लगी. इससे नाराज होकर आरोपी ने लड़की से बदला लेने की साजिश रची.
और देखें
























