एक्सप्लोरर
दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए 15 हजार,गाड़ी की डिग्गी से उड़ाए रुपए
प्रतापगढ़ में भीड़ भाड़ वाले इलाके पंजाबी मार्केट में एक लड़के ने ज्वैलरी शॉप के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की से पन्द्रह हजार रुपये कैश उड़ा दिए । बैंक से पैसे निकाल कर ज्वैलरी खरीदने पहुँचे व्यक्ति ने अपनी गाड़ी की डिग्गी में 15000 कैश रखे हुए थे मौके की ताड़ में बैठे युवक ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी से बड़ी ही सफाई से पैसे निकाल लिए । ये घटना बगल की दुकान में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गयी । सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है । मामला प्रतापगढ़ के व्यस्ततम नगर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी मार्केट का है ।
और देखें






















