एक्सप्लोरर
लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो पाए चोर, देखिए सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें | ABP Ganga
जालौन में चोरों के हौसले कितने बुलन्द हैं, इसकी बानगी देखने को मिली. चोरों ने पीएनबी बैंक की दीबार को तोड़कर बैंक में घुसकर सेंधमारी कर डाली और बैंक लॉकर और एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया. मामला एट थाना क्षेत्र के कस्वा एट के मंडी में स्थित पीएनबी बैंक का है. जहां पर देर रात चोरो ने बैंक के पीछे की दीबारतोड़कर बाथरूम के रास्ते बैंक में घुस गये और बैंक के अंदर लगे हुये एटीएम व बैंक के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया. हालांकि चोर बैंकलॉकर को तोड़ने में सफल नही हुए और बैंक का कोई सामान चोरी नहीं कर सके. सुबह बैंक खोलने पहुंचे कर्मचारी के बैंक खोलने पर पूरी घटना की जानकारी हुई. चोर के द्वारा पूरी बारदात बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
और देखें
























