एक्सप्लोरर
संभल में रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो वायरल, चार्जशीट दायर करने के नाम पर वसूली का आरोप
सम्भल के राजपुरा थाना क्षेत्र में रिश्वत लेते दारोगा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दरोगा पर आरोप है कि चार्जशीट दायर करने के नाम पर वो वसूली करता था. वीडियो में नज़र आ रहा है कि दारोगा सत्यप्रकाश शर्मा बहुत ही सफाई से पैसे लेकर रख रहा है. वीडियो वायरल करने वाले शख्स सत्यपाल का कहना है कि उसका एक पक्ष से विवाद हो गया था, जिसमें दूसरे पक्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के नाम पर मुझे पर लगातार दबाव बनाया गया और उसके एवज में मुझसे लगातार अवैध रूप से वसूली की. जिसकी मैंने अलग-अलग वीडियो बना ली और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.अवैध रूप से वसूली का वीडियो वायरल होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
और देखें
























