एक्सप्लोरर
शामली- 2 युवतियों का शव मिलने से सनसनी
जनपद शामली में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि दो युवतियों के शव गन्ने के खेत में पड़े हैं। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि दो युवतियों के शव कंबल में लिपटे पड़े हैं। जिनकी उम्र करीब 20 और 22 वर्ष है। दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे रेप करने के बाद युवतियों की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























