एक्सप्लोरर
'अबकी बार ट्रंप सरकार' को लेकर कांग्रेस ने कसा PM मोदी पर तंज, बीजेपी नेता ने ऐसे दिया जवाब
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रविवार को जिस प्रकार से हाउडी मोदी कार्यक्रम में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से निपटने की बात की गई है जाहिर सी बात है कि उसका पनाहगाह पाकिस्तान है और अब इससे कड़ाई से निपटा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बारे में यह कहना कि इस बार फिर ट्रंप सरकार पर कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय विदेश नीति कभी ऐसी नहीं रही, प्रधानमंत्री जा करके दूसरे का प्रचार करें। इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कांग्रेस भी चाहे तो दूसरी पार्टी का जाकर वहां प्रचार कर सकती है। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों ने एक दूसरे के काम की तारीफ की है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल जाकर पी. चिदंबरम से मुलाकात की। इस पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने उनके साथ खड़े होना कांग्रेस का पुराना काम है और देश की अर्थव्यवस्था की चिंता तिहाड़ में हो रही है और कहीं जगह नहीं मिली।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















